MPPSC Exam 2024: MP पीसीएस और राज्य वन सेवा परीक्षा स्थगित

MPPSC के द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, MP पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा को लोकसभा चुनाव के कारण स्थगित कर दिया गया है।

हाल ही में, MPPSC के द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, MP पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 और राज्य वन सेवा परीक्षा को लोकसभा चुनाव के कारण स्थगित कर दिया गया है।

MPPSC की पीसीएस परीक्षा इससे पहले 28 अप्रैल को और एमपी फॉरेस्ट सर्विसेज परीक्षा 23 जून 2024 को होना प्रस्तावित थी। नई तारीख के अनुसार, एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा- 23 जून 2024 को परीक्षा होगी  राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा – 23 जून 2024 को होगी।

इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 12 जून को जारी किया जाएगा। एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 2024 का लिंक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। 

प्रारंभिक परीक्षा के बाद क्या होगा?

  • एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे है। 
  • आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा की भी संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा के बारे में 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग’ द्वारा राज्य सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में कराया जाता है- 

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार।

प्रारंभिक परीक्षा

  • इसके अंतर्गत 200-200 अंकों के दो प्रश्न पत्र होते हैं और प्रत्येक प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। 
  • प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए दो-दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
  • नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं होता है।
  • पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बहु वैकल्पिक प्रकार के होते हैं।

मुख्य परीक्षा

  • कुल 6 प्रश्न पत्र आयोजित कराए जाते हैं। 
  • सभी 6 प्रश्न पत्र वर्णनात्मक प्रकार के होते हैं। चार प्रश्न पत्र ‘सामान्य अध्ययन’ से संबंधित, एक प्रश्न पत्र ‘सामान्य हिंदी’ से संबंधित तथा एक प्रश्न पत्र ‘हिंदी निबंध लेखन’ से संबंधित होता है।
  • सामान्य अध्ययन के प्रथम तीन प्रश्न पत्रों के लिए 300-300 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि सामान्य अध्ययन के चौथे प्रश्न पत्र और सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र के लिए 200-200 अंक निर्धारित किए गए है।
  • हिंदी निबंध लेखन के प्रश्न पत्र के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • इस प्रकार कुल 1400 अंक निर्धारित किए गए हैं। 

साक्षात्कार

  • परीक्षा प्रणाली का अंतिम चरण होता हैं। 
  • इस के लिए 175 अंक निर्धारित किए गए हैं।

पात्रता

  • राष्ट्रीय
  • न्यूनतम 21 वर्ष की आयु

FAQ

MP पीसीएस और राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 किस कारण से स्थगित की गई है?

लोकसभा चुनाव के कारण।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *