HSSC कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 6000 पदों के आवेदन की अंतिम तिथि

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 6000 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 6000 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च थी। HSSC ने जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए समयसीमा 28 मार्च तक बढ़ा दी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6000 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 5000 पद पुरुष कांस्टेबल जीडी के लिए और 1000 पद महिला कांस्टेबल जीडी के लिए हैं। 

HSSC कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पात्रता मापदंड

HSSC कांस्टेबल परीक्षा के आवेदकों को आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता के अग्रलिखित मापदंडो को पूर्ण करने पर ही पात्र माना जाएगा। अतः छात्रों से निवेदन है कि एक बार आवेदन करने से पहले निम्न बिंदुओं पर गौर करें –

आयु सीमा:

  • आयु 01 फरवरी, 2024 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है।

शैक्षिक योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  • उम्मीदवार को एक विषय के रूप में हिंदी या संस्कृत के साथ मैट्रिक भी उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

कांस्टेबल (GD) के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न 4 चरणों के आधार पर किया जाएगा – 

  1. योग्यता परीक्षण।
  2. शारीरिक माप परीक्षण या पीएमटी।
  3. शारीरिक मानक परीक्षण या पीएसटी।
  4. ज्ञान परीक्षण।

वेतनमान – 21,700 रुपये (स्तर: -3 सेल-1)।

HSSC कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के आवेदन की प्रक्रिया

  • इस परीक्षा के आवेदन के लिए पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित विकल्प ‘Police Advt. 1.2024 Dated 12.02.2024’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद हरियाणा कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर दिया हुआ फॉर्म भर कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • अब फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म का ध्यान से अवलोकन करें।

FAQs

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) भर्ती में कितने पद शामिल है?

6000 पद, जिनमें 5000 पद पुरुष और 1000 पद महिला के लिए हैं।

HSSC कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 6000 पदों के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

28 मार्च।

HSSC कांस्टेबल GD के उम्मीदवारों की आयु सीमा कितनी रखी गई है?

18 से 25 वर्ष।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *