डेली करेंट अफेयर्स क्विज 20 जून 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 20 जून 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 20 जून 2023

प्रश्न 1. हाल ही में कैनेडियन ग्रां प्री किसने जीता?

उत्तर – मैक्स वेरस्टैपेन ने 

मैक्स वर्स्टापेन ने कनाडा जीपी में जीत दर्ज की है। कनाडा जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन ने 1:33:58.348 के समय के साथ बाजी मारी। मैक्स वर्स्टापेन की इस जीत के साथ रेड बुल ने भी अपनी 100वीं रेस जीत ली है। रेड बुल कार रेसिंग कंपनी ने वर्ष 2004 में डैब्यू किया था। रेड बुल कार रेसिंग कंपनी ने वर्तमान तक 356 रेस में भाग लिया है। इन रेस में से रेड बुल ने 100 बार पोडियम पर जगह हासिल की है। 

प्रश्न 2. राष्ट्रीय पठन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 19 जून को

पीएन पनिकर की पुण्यतिथि में भारत में हर साल 19 जून को ‘राष्ट्रीय पठन दिवस’ मनाया जाता है। पीएन पनिकर, व्यापक रूप से केरल राज्य में ‘पुस्तकालय आंदोलन के जनक’ के रूप में मान्यता दी है। पनिकार ने केरल ग्रांधशाला संघम में अपने नेतृत्व के माध्यम से कई पहलों का नेतृत्व किया। उनकी इन पहलों के माध्यम से केरल में एक सांस्कृतिक क्रांति का जन्म हुआ। इसी कारण राज्य को 1990 के दशक में सार्वभौमिक साक्षरता की उपलब्धि हुई।

प्रश्न 3. अमेरिकी इतिहास में पहली मुस्लिम महिला संघीय जज कौन बनने जा रही है?

उत्तर – नुसरत चौधरी

हाल ही में अमेरिका की सीनेट ने 15 जून, 2023 को फेडरल जज के रूप में नुसरत जहां चौधरी के नामांकन को मंजूरी दी है। इसके साथ ही नुसरत चौधरी, फेडरल जज बनने वाली पहली मुस्लिम महिला बन गई है। 46 वर्षीय नुसरत चौधरी न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए UFS कोर्ट जज के रूप में काम करेंगी। नुसरत चौधरी ने पार्टी लाइन के साथ 50 वोट प्राप्त किए हैं।

प्रश्न 4. विश्व शरणार्थी दिवस 2023 की थीम क्या है?

उत्तर – Hope away from home

हर साल 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है। इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस कोई स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई है। यह दिवस विश्वभर के शरणार्थियों को सम्मानित करने के लिए है। यह दिवस संघर्ष या उत्पीड़न के कारण अपने देश को छोड़ने के लिए मजबूर हुए व्यक्तियों को हिम्मत देने के लिए मंच प्रदान करता है। विश्व शरणार्थी दिवस की उत्पत्ति संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प 55/76 में हुई है।

प्रश्न 5. इंडोनेशिया ओपन 2023 के पुरुष युगल चैंपियन कौन बने?

उत्तर – सात्विकसाईराज और चिराग 

13 से 18 जून, 2023 तक जकार्ता, इंडोनेशिया के इस्तोरा गेलोरा बुंग कार्नो में इंडोनेशिया ओपन का आयोजन किया गया। भारत के सत्विकसैराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष डबल्स चैंपियन में आरॉन चिया’ और ‘सो वू यिक’ के खिलाफ 21-17 और 21-18 के सेटों में विजय हासिल की। दुनिया की छठे नंबर की यह जोड़ी इंडोनेशिया ओपन 2023 की पुरुष युगल चैंपियन बन गई है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *