डेली करेंट अफेयर्स क्विज 7 अगस्त 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 7 अगस्त 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 7 अगस्त 2023

प्रश्न 1. इस वर्ष राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – 9वें

हर साल 7 अगस्त को भारत में ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्य्रकम में 3000 से अधिक हथकरघा और खादी बुनकर, कारीगर और कपड़ा और एमएसएमई क्षेत्रों से जुड़े लोग भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इस समारोह में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर पीएम मोदी “भारतीय वस्त्र एवं शिल्प कोष” का ई-पोर्टल भी लॉन्च करेंगे। 

प्रश्न 2. हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 6 अगस्त 

हिरोशिमा दिवस, हर साल 6 अगस्त को मनाया जाता है। अमरीका के बी-29 सूपर फॉरट्रेस एनोला गे ने द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौरान 6 अगस्‍त 1945 को जापान के हिरोशिमा पर एक एटम बम ‘लिटिल बॉय’ गिराया था। इस हमले में करीब 1 लाख 40 हजार लोगों की मृत्‍यु हुई थी। यह विश्‍व का पहला एटम हमला था, जिसकी इस वर्ष 78वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दिवस के अवसर पर दुनिया भर के लोग शांति और हथियार रहित वैश्विक एकता का आहवान करते हैं।

प्रश्न 3. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस समुदाय को जनजातीय दर्जा मिला?

उत्तर – हाटी समुदाय

जनजातीय दर्जा मिलने से हाटी समुदाय ने शिमला में एक आभार समारोह आयोजित किया। इस समारोह में पूर्वमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उपस्थिति दर्ज की। हाटी समुदाय द्वारा जनजातीय आंदोलन की लड़ाई 55 वर्षों से लड़ी जा रही थी। यह आंदोलन जौनसार को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद से शुरू हुआ था।

प्रश्न 4. हाल ही में भारत ने किस देश को विशिष्‍ट डिजिटल पहचान परियोजना के लिए 45 करोड रूपये की आर्थिक सहायता दी है?

उत्तर – श्रीलंका

श्रीलंका को विशिष्‍ट डिजिटल पहचान परियोजना के लिए हाल ही में भारत सरकार की तरफ से 45 करोड रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। श्रीलंका में भारत के उच्‍चायुक्‍त गोपाल बागले ने प्रौद्योगिकी राज्‍यमंत्री कनक हेरात को यह चेक सौंपा। श्रीलंका की विश्ष्टि पहचान परियोजना देश के प्रशासनिक ढांचे को रूपांतरित कर नागरिकों के लिए बेहतर सेवा उपलब्‍धता को सुनिश्चित करेगी।

प्रश्न 5. इस वर्ष मद्रास विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह आयोजित किया?

उत्तर – 165वां

मद्रास विश्वविद्यालय ने 6 अगस्त को अपना 165वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। मद्रास विश्वविद्यालय, भारत के सबसे पुराने आधुनिक विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्ष 1857 में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *