भारतीय आम चुनाव 2024: मतदान केंद्र और तारीख का विवरण

भारतीय आम चुनाव 2024: मतदान केंद्र और तारीख का विवरण। 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव की प्रक्रिया कुल 7 चरणों में संपन्न होगी। 

दो वर्षों की कठोर तैयारी के बाद भारत निर्वाचन आयोग विश्व में लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार को मनाने के लिए तैयार है। भारतीय आम चुनाव 2024 के लिए मतदान का पहला चरण 19 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव की प्रक्रिया कुल 7 चरणों में संपन्न होगी। 

भारतीय आम चुनाव 2024 के बारे में 

  • 2024 में आयोजित किया जा रहा है भारतीय आम चुनाव, विश्व के अन्य देशों की तुलना में सबसे बड़े स्तर पर है।
  • यह चुनाव 18वीं लोकसभा और चार राज्यों में विधान सभाओं के लिए है।
  • इसके पहले चरण का आयोजन 19 अप्रैल 2024 को किया जा रहा है।
  • पिछले दो वर्षों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में निर्वाचन आयोग और उसकी टीमों ने आम चुनाव 2024 में भाग लेने वाले हर मतदाता को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए कठिन मेहनत की है।
  • इसके लिए आयोग ने अनेक परामर्शों, समीक्षाओं, विभिन्न क्षेत्रों के दौरों, अधिकारियों के व्यापक प्रशिक्षण और समय के अनुरूप संचालन प्रक्रियाओं को पूरा किया है। 
  • चुनाव के 7 चरण 19 अप्रैल से 1 जून तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लगभग 97 करोड़ मतदाता वोट देंगे। 
  • सभी वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी। 

भारतीय आम चुनाव 2024 का पहला चरण

  • भारतीय आम चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल, 2024 को हो रहा है।
  • चरण-I में मतदान 21 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और अरुणाचल व सिक्किम में राज्य विधानसभा के 92 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। 
  • मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है, संसदीय क्षेत्र के अनुसार यह समय थोड़ा बहुत भिन्न हो सकता है। 
  • पहले चरण में 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता वोट देंगे। जहां पर 18 लाख से अधिक मतदान अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। 
  • पहले चरण में कुल 1625 उम्मीदवार (पुरुष-1491; महिला-134) हैं।
  • मतदान और सुरक्षा कर्मियों के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेनें और लगभग 1 लाख वाहन की व्यवस्था की गई है।

चरण-I के मतदाताओं का विवरण 

  • चरण-I के कुल मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिला और 11,371 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
  • इसमें पहली बार वोट देने के लिए 35.67 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। 
  • 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

मतदान केंद्र और तारीख का विवरण

भारतीय आम चुनाव 2024 के लिए मतदाता मतदान केंद्र और तारीख का विवरण जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://electoralsearch.eci.gov.in।  इसके माध्यम से अपने मतदान केंद्र का विवरण और मतदान की तारीख देख सकते हैं।

मतदाताओं के लिए सुविधा

  • आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के 14.14 लाख से अधिक पंजीकृत और 13.89 लाख दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान का विकल्प प्रदान किया है। 
  • आयोग द्वारा 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में उपलब्ध वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को जबरदस्त सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।
  • हालाँकि, उम्रदराज मतदाताओं के लिए केंद्र और घर से मतदान का विकल्प उन्हें प्रदान किया गया है। इसलिए उन्हें पिक एंड ड्रॉप सुविधा, साइनेज, ईवीएम पर ब्रेल साइनेज, स्वयंसेवकों जैसी सभी सुविधाएं भी दी गई है। 
  • दिव्यांग मतदाता अपने लिए आयोग के ‘सक्षम ऐप’ के माध्यम से व्हीलचेयर सुविधाएं भी बुक कर सकते हैं।
  • सभी मतदाताओं के लिए पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी तमाम न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
  • सुरक्षा कर्मचारियों सहित 5000 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा और 1000 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किया जाएगा।
  • आयोग ने मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर पहचान के सत्यापन के लिए मतदाता पहचानपत्र (ईपीआईसी) के अलावा 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं।

FAQs

भारतीय आम चुनाव 2024 के लिए मतदान का समय क्या है?

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक।

18वीं लोकसभा और चार राज्यों में विधान सभाओं के लिए चुनाव कितने चरणों में सम्पन होगा?

7 चरणों में।

भारतीय आम चुनाव 2024 के 7 चरणों में कितने मतदाता वोट डालने में सक्षम है?

लगभग 97 करोड़ मतदाता।

मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर पहचान के सत्यापन के लिए कितने वैकल्पिक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं?

मतदाता पहचानपत्र (ईपीआईसी) के अलावा 12 वैकल्पिक दस्तावेज।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *