अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024: 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

योग महोत्सव 2024 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 75 दिनों की उलटी गिनती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। लगभग 5,000 योग साधकों ने हिस्सा लिया।

योग के लिए समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह दुनिया भर के लोगों को योग के लिए प्रेरित और इससे होने वाले प्रभावों के लिए जागरूक करता है। इसी दिशा में बढ़ते हुए मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान ने संयुक्त रूप से ‘योग महोत्सव’ का आयोजन किया। यह महोत्स्व पुणे के वाडिया कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों (लगभग 5,000 से अधिक योग साधकों) ने हिस्सा लिया। योग महोत्सव 2024 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 75 दिनों की उलटी गिनती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में 

इस दिवस को मनाने का विचार पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में प्रस्तुत किया था। मोदी के इस प्रस्ताव को सदस्य देशों से भारी समर्थन मिला। फिर यूएनजीए ने 11 दिसंबर 2014 को यह प्रस्ताव अपना कर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।

इस दिवस के लिए 21 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म संक्रांति का प्रतीक है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है, जो विश्व के कौने-कौने में अपना विशिष्ट महत्व रखता है। 

महत्व

यह दिवस विश्व स्तर पर अत्यधिक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और स्वास्थ्य महत्व रखता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य शारीरिक फिटनेस, मानसिक कल्याण, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास करना है। योग हमारे मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य के महत्व के साथ-साथ अन्य सभी प्राणियों और पर्यावरण के अंतर्संबंध को बढ़ावा देता है।

थीम

हर साल विशेष थीम के तहत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पिछले वर्ष “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” थीम के तहत मनाया गया था। 2024 के लिए थीम अभी तक ज्ञात नहीं है। जानकारी मिलने पर इसे जल्द अपडेट कर दिया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गतिविधियाँ

इस दिवस पर देश-विदेश के हर कौने में योग संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। जो एकता, करुणा और समझ के सिद्धांतों को बढ़ावा देती है। इस दिवस के अवसर पर व्यक्तियों और समुदायों को एक साथ आने और योग के सार्वभौमिक मूल्यों का जश्न मनाने के लिए स्कूलों, मैदानों और कार्यालयों आदि जगहों पर योगाभ्यास किया जाता है। योग सत्र के साथ आयोजित अन्य कार्यक्रमों में योग पर आधारित कार्यशालाएं भी शामिल है :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चित्रण और पोस्टर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बढ़ावा देने के लिए कई जगहों पर संस्थाओं विशेष रूप से स्कूलों द्वारा चित्रण और पोस्टर संबधित प्रतियोगिताएं का आयोजन कराया जाता है। ये रचनात्मक प्रतियोगिताएं छात्रों को योग के प्रति रुचिकर बनाती है। उनके द्वारा बनाए गए पोस्टर और चित्रण समाज के अन्य लोगों को योग के महत्व का पाठ पढ़ाते हैं।

FAQs

दुनिया भर में योग दिवस कब मनाया जाता है?

21 जून

इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव किसने रखा?

पीएम नरेंद्र मोदी ने।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *