नमो 108: कमल के पुष्प की नई प्रजाति

औद्योगिक अनुसंधान परिषद – (राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान) सीएसआईआर-एनबीआरआई, लखनऊ ने कमल के पुष्प की नई प्रजाति ‘नमो 108’ विकसित की है। 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कमल की इस नई प्रजाति का अनावरण किया है। केंद्रीय मंत्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के के दसवें वर्ष में आया नमो 108, पीएम मोदी के अथक उत्साह और सहज सुंदरता के लिए एक भव्य उपहार है। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कमल अभियान भी प्रारम्भ किया है। यह अभियान अन्य प्राथमिकता वाली योजनाओं की तरह मिशन मोड में शुरू की जाने वाली परियोजना है।

नमो 108 के बारे में 

नमो 108, कमल की नई प्रजाति है, जिसमें 108 पंखुड़ियाँ हैं। इस प्रजाति को लखनऊ में स्थित एक प्रमुख पौधा-आधारित, बहु-विषयक, अत्याधुनिक राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास केंद्र में विकसित किया गया है। इस अद्वितीय प्रजाति का नाम ‘नमो 108’ राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट – एनबीआरआई) ने रखा है। भारतीय राष्ट्रीयपुष्प की यह प्रजाति मार्च से दिसंबर माह तक खिलती है। यह कमल की अन्य प्रजाति से अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह कमल की पहली ऐसी प्रजाति है, जिसका जीनोम इसकी विशेषताओं के लिए पूरी तरह से सीक्वेंस्ड है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु:

  • डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुगंध एवं स्वाद विकास केंद्र (एफएफडीसी), कन्नौज के सहयोग से कमल अनुसंधान कार्यक्रम (लोटस रिसर्च प्रोग्राम) के अंतर्गत एनबीआरआई द्वारा विकसित कमल के रेशों से बने परिधान और कमल के फूलों से निकाले गए इत्र ‘फ्रोटस’ का भी विमोचन किया।
  • केंद्रीय मंत्री सिंह ने घृत कुमारी/ ग्वारपाठा (एलोवेरा) की नई प्रजाति ‘एनबीआरआई- निहार’ भी जारी की। इसमें सामान्य एलोवेरा की तुलना में लगभग 2.5 गुना अधिक जेल की उपज है।
  • उन्होंने पोषक तत्व केन्द्रित (न्यूट्रा-सेंट्रल) मूल उप-उत्पादों (बाईप्रोडक्ट्स) को समर्पित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
  • डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) की एक और अनूठी पहल में विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए वानस्पतिक (हर्बल) रंग भी जारी किए हैं। 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने नमो 108 पुष्प के अनावरण के साथ भारतीय भेषज मानकों के अनुसार विकसित संस्थान के 500 अपरिष्कृत (रॉ) औषधि भंडारों का एक डेटाबेस भी जारी किया है। उन्होंने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनबीआरआई) के उद्यान में गुलाबों पर लिखित एक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में बॉटैनिकल गार्डन में संरक्षित विशिष्ट प्रजातियों का विवरण शामिल है।

FAQ

नमो 108 क्या है?

यह कमल की नई प्रजाति है, जो पीएम मोदी के नाम पर रखी गई है। नमो 108 पुष्प में 108 पंखुड़ियाँ होती है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *