डेली करेंट अफेयर्स क्विज 13 जून 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 13 जून 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 13 जून 2023

प्रश्न 1. किस भारतीय फिल्म ने ‘Health for All’ श्रेणी में WHO पुरस्कार जीता है?

उत्तर – When Climate Change Turns Violent ने 

चौथे वार्षिक हेल्थ फॉर ऑल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय में किया गया। इसमें भारतीय फिल्म ‘When Climate Change Turns Violent’ ने ‘Health for All’ श्रेणी में पुरस्कार जीता है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन राजस्थान की वंदिता सहरिया ने किया है। वंदिता सहरिया, इस वर्ष के WHO पुरस्कार विजेताओं में एकमात्र भारतीय थी। 

प्रश्न 2. मई माह के लिए ICC पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ किसे दिया गया है?

उत्तर – हैरी टेक्टर और थिपचा पुत्थावोंग को 

मई माह के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में हैरी टेक्टर को चुना गया है। इसी के साथ वे आयरलैंड के पहले पुरस्कार प्राप्तकर्ता बने हैं। हैरी, पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम और बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो को कड़ी टक्कर दे कर विजयी हुए है। ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए थाईलैंड की थिपैचा पुतथावोंग को चुना गया है।

प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस 2023 की थीम क्या है?

उत्तर – Inclusion is Strength 

प्रतिवर्ष 13 जून को अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस अल्बिनिज़म नामक आनुवंशिक त्वचा की स्थिति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। पिछले वर्ष यह दिवस “United in making our voice heard” थीम के तहत मनाया गया था। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस की थीम भी गत वर्ष की थीम पर आधारित है।

प्रश्न 4. भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्स एकुवेरिन” का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – चौबटिया, उत्तराखंड में

11 से 24 जून 2023 तक भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “एकुवेरिन” का आयोजन किया जा रहा है। चौबटिया, उत्तराखंड में संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्स एकुवेरिन” के 12वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास 14 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इसके आयोजन का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना, संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देना है। 

प्रश्न 5. FIFA U20 World Cup 2023 का विजेता कौन बना?

उत्तर – उरुग्वे

उरूग्वे ने इटली को 1-0 से हराकर पहली बार अंडर 20 विश्व कप फुटबॉल खिताब अपने नाम किया है। उरूग्वे की इस जीत ने टूर्नामेंट में पिछली चार बार से यूरोपीय टीमों की जीत का सिलसिला तोड़ दिया है। उरुग्वे के लिए लूसियानो रौद्रिगेज ने 86वें मिनट में हेडर पर विजयी गोल किया। इससे पहले उरूग्वे 1997 और 2013 में फाइनल हार चुका है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *