डेली करेंट अफेयर्स क्विज 1 मार्च 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 1 मार्च 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 मार्च 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 1 मार्च 2024

प्रश्न 1. वैश्विक बौद्धिक संपदा सूचकांक 2024 में भारत का स्थान है?

उत्तर – 42वां

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक को यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी किया जाता है। इस वर्ष के वैश्विक बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत का स्थान 42वां है। भारत को यह स्थान 55 अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में दिया गया है। इस सूची में अमेरिका शीर्ष स्थान पर काबिज है, जो अपने  आर्थिक विकास में मजबूत आईपी सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका दर्शाता है। यूएसए के बाद दूसरे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम और तीसरे नंबर पर फ्रांस है। 

प्रश्न 2. भारत के किस शहर में विश्व की पहली वैदिक घड़ी का अनावरण किया गया है?

उत्तर – उज्जैन

उज्जैन, मध्य प्रदेश में विश्व की पहली वैदिक घड़ी का अनावरण किया गया है। यह घड़ी सरकारी जीवाजी वेधशाला के पास स्थित जंतर-मंतर पर 85 फुट ऊंचे टॉवर पर स्थापित की गई है और आज इसका उद्घाटन किया गया। इस घड़ी को वैदिक हिंदू पंचांग से संबंधित व्यापक जानकारी प्रदान करने हिसाब से तैयार किया गया है। यह समय के साथ ग्रहों की स्थिति, मुहूर्त, तिथि, ज्योतिषीय गणना एवं भविष्यवाणियाँ दर्शाती है।

प्रश्न 3. हाल ही में रिलायंस ने पशु कल्याण के लिए कौनसी पहल शुरू की है?

उत्तर – वंतारा

पशु कल्याण पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव पैदा करने के उद्देश्य से रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने वंतारा नामक पहल शुरू की है। जरूरतमंद जानवरों के बचाव, उपचार, देखभाल और पुनर्वास के लिए समर्पित इस पहल के नाम का अर्थ है – जंगल का सितारा। यह पहल अनंत अंबानी के नेतृत्व शुरू की गई है। इसका केंद्र रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट के भीतर 3,000 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया गया है। 

प्रश्न 4. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ‘नील वैगनर’ किस देश के खिलाड़ी है?

उत्तर – न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह निर्णय कोच गैरी स्टीड के साथ बातचीत के बाद लिया। लेफ्ट आर्म पेसर नील ने 2012 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। अपने 12 साल पुराने टेस्ट करियर में उन्होंने 64 मैच खेले और वे 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टीम का भी हिस्सा रहे थे। 

प्रश्न 5. विश्व समुद्री घास दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1 मार्च

हर साल 1 मार्च को विश्व समुद्री घास दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिक तंत्र में समुद्री घास के महत्व को उजागर करना है। इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव श्रीलंका ने पेश किया था, जिसे 22 मई, 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीकार किया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

1 Response

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *