डेली करेंट अफेयर्स क्विज 9 जून 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 9 जून 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 9 जून 2023

प्रश्न 1. एफएफएफएआई (FFFAI) का पूरा नाम क्या है?

उत्तर – फेडरेशन ऑफ फ्रेट फारवर्डर्स एसोसिएशन इन इंडिया 

9 जून को फेडरेशन ऑफ फ्रेट फारवर्डर्स एसोसिएशन इन इंडिया (FFFAI) अपनी हीरक जयंती समारोह का आयोजन कर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्‍त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं। एफएफएफएआई भारत में सीमा शुल्क ब्रोकरों का सर्वोच्च राष्ट्रीय निकाय है।

प्रश्न 2. हाल ही में भारत किन देशों के साथ पहले समुद्री अभ्यास की साझेदारी कर रहा है?

उत्तर – फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के साथ

भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के बीच ओमान की खाड़ी में 07 जून, 2023 को पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास शुरू हुआ। इस अभ्यास में भारत की तरफ से आईएनएस तरकश भाग ले रहा है। वहीँ फ्रांस की तरफ से जहाज सरकौफ, इंटीग्रल हेलीकॉप्टर, फ्रांस का राफेल विमान और संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से नौसेना समुद्री गश्ती विमान भाग ले रहे हैं।

प्रश्न 3. हाल ही में डीआरडीओ (DRDO) द्वारा परीक्षण की गई ऩई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल का नाम क्या है?

उत्तर – अग्नि प्राइम (Agni Prime) 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 7 जून को ओडिशा के तट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ऩई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। इस परीक्षण के दौरान अग्नि प्राइम मिसाइल ने सभी टेस्ट को पूर्ण किया। यह परीक्षण पहला प्री-इंडक्शन नाइट लॉन्च था, जो सटीकता और विश्वसनीयता को मान्य करता है।

प्रश्न 4. अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस 2023 के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार किस प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है?

उत्तर – “हमारी भाषा, हमारी विरासत” नामक प्रदर्शनी का

अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस के अवसर पर 9 जून, 2023 को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तहत “हमारी भाषा, हमारी विरासत” नामक प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। संस्कृति राज्य मंत्री सुश्री मीनाक्षी लेखी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रही है। इस प्रदर्शनी में अभिलेखीय भंडार के इतिहास से निकाली गई मूल पांडुलिपियों को प्रस्तुत किया गया है।

प्रश्न 5. हाल ही में देश के छठे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का उद्घाटन कहाँ किया गया?

उत्तर – जम्मू में 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, श्री जी. किशन रेड्डी और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने जम्मू में पहले और देश के छठे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की यह स्थापना ‘एक भारत’ के विचारों का उत्सव और देश की ‘विविधता में एकता’ का प्रतीक है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *