डेली करेंट अफेयर्स क्विज 13 जनवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 13 जनवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 13 जनवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 13 जनवरी 2024

प्रश्न 1. घुड़सवारी में अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला का नाम क्या है?

उत्तर – दिव्यकीर्ति सिंह

महिला घुड़सवार दिव्यकृति सिंह घुड़सवारी में अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला बनी है। इसके अलावा दिव्यकृति पिछले 5 वर्षों में अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली राजस्थान की एकमात्र महिला और वर्तमान वर्ष में अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करने वाली क्षेत्र की एकमात्र प्रतिनिधि हैं। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिव्यकृति सिंह सहित अन्य खेल क्षेत्र के खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड प्रदान किया था। अर्जुन पुरस्कार, देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक है।

प्रश्न 2. किस महापुरुष की जयंती के अवसर पर भारत में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया जाता है?

उत्तर – स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह दिवस हर साल अलग थीम के साथ मनाया जाता है और इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को देश के युवाओं तक पहुँचाया जाता है। 2024 के राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम It’s all in the mind है। 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ था। युवा दिवस को मनाने की शुरुआत 1985 से हुई थी। 

प्रश्न 3. स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 का विजेता शहर कौनसा है?

उत्तर – इंदौर और सूरत

2023 के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार इंदौर और सूरत को संयुक्त रुप से दिया गया है। इसके साथ इंदौर ने सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 समारोह में विभिन्न स्वच्छता श्रेणियों में 13 प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 शीर्ष राज्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ है। 

प्रश्न 4. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2024 की थीम क्या है?

उत्तर – सड़क सुरक्षा नायक बनें

भारत में हर साल 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। राष्ट्रव्यापी अभियान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा उपायों और पुराने सड़क दुर्घटना के मामलों से अवगत कराया जाता है ताकि वे वाहन चलाते समय कानून का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक बने। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2024 की थीम “सड़क सुरक्षा नायक बनें” है। 

प्रश्न 5. नौसेना को हाल ही में मिले पहले स्वदेशी स्टारलाइनर ड्रोन का नाम क्या है?

उत्तर – दृष्टि 10

हाल ही में भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी मीडियम ऐल्टिट्यूड-लॉंग-एन्डुरन्स (MALE) ड्रोन ‘दृष्टि 10’ प्राप्त हुआ है। स्टारलाइनर मानव रहित हवाई वाहन (UAV) ‘दृष्टि 10’ नौसेना की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमताओं को बढ़ाने में सहयोग करेगा। दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन का निर्माण अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इजरायली रक्षा फर्म एल्बिट सिस्टम्स के सहयोग से किया। यह UAV एल्बिट सिस्टम्स के हर्मीस 900 स्टारलाइनर ड्रोन का ही एक प्रकार है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *