एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पुरस्कार के लिए आवेदन कैसे करें?

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पुरस्कार की शुरुआत की है। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संतुलित क्षेत्रीय विकास के विजन को आगे बढ़ाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत की गई है।

एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पुरस्कार के बारे में:

अपने जिलों में, राज्यों/संघ शासित प्रदेशों और विदेश स्थित अंतर्राष्ट्रीय मिशनों में ओडीओपी के माध्यम से आर्थिक विकास के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। एक जिला एक उत्पाद पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून से 31 जुलाई 2023 तक खुली रहेगी।

इस पुरस्कार के लिए सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों, जिला प्रशासनों और विदेश स्थित भारतीय मिशन आवेदन कर सकते हैं।

ODOP पुरस्कारों में निम्न बातों पर ध्यान दिया जाएगा:

  1. सफल ODOP प्रयासों में रचनात्मक प्रतिस्पर्धा, नवाचार और सक्षम सार्वजनिक सेवा डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  2. अनुभवों को साझा करने के माध्यम से सर्वोत्तम कार्यप्रणाली को दोहराने और संस्थानीकरण को बढ़ावा देना।
  3. ओडीओपी उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला में आने वाली रुकावटों की पहचान और समाधान के लिए किए गए नवाचारों को मान्यता देना।

एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के बारे में:

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन पर काम करते हुए विभिन्न मंत्रालयों ने कई पहल कीं हैं। एक जिला एक उत्पाद (ODOP) कार्यक्रम है भी इसी पहल में शामिल है। इस कार्यक्रम को डीपीआईआईटी आगे बढ़ा रहा है।

ODOP कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के सभी जिलों के सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देना और प्रत्येक जिले से एक उत्पाद का चयन, उसकी ब्रांडिंग और संवर्धन करना है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित ओडीओपी उत्पादों की बाजार तक पहुंच और उनकी निर्यात संभावनाओं का दोहन करने के लिए समूची आपूर्ति श्रृंखला के प्रत्येक बिंदु पर समस्याओं की पहचान और उनका समाधान किया जाता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *