भारतीय सेना लेगी रुस में आंतकवाद रोधी जमीनी प्रशिक्षण अभ्यास में भाग

आंतकवाद रोधी जमीनी प्रशिक्षण अभ्यास: भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स के साथ सबद्ध एक बटालियन के 32 कर्मियों की एक टुकड़ी रूस में 25 से 30 सितंबर, 2023 तक होने वाले आतंकवाद रोधी जमीनी प्रशिक्षण अभ्यास (एफटीएक्स) पर आसियान रक्षा मंत्री बैठक (एडीएमएम) प्लस विशेषज्ञ कार्यदल (ईडब्ल्यूजी) के लिए रवाना हो गई है। ईडब्ल्यूजी के सहअध्यक्ष के रुप में रुस इस बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास की मेजबानी म्यामांर के साथ मिलकर कर रहा है।

एडीएमएम प्लस बैठक वर्ष 2017 के बाद से दक्षिण पूर्ण एशिया के देशों (आसियान) तथा प्लस देशों के साथ वार्तालाप और समन्वय का अवसर प्रदान करती है। शुरू में एडीएमएम का आयोजन हनोई में 12 अक्टूबर, 2010 को किया गया था। इस वर्ष आसियान सदस्यों के साथ प्लस समूह भी अभ्सास में भागीदारी कर रहा है।

इस आंतकवाद रोधी जमीनी प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान आंतकवाद रोधी अनेक अभ्यासों का आयोजन किया जाएगा। इस आंतकवाद रोधी अभ्यास में दृढ़ीकृत क्षेत्र में आंतकवादी समूहों को नष्ट करना भी शामिल है। इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य आतंकवाद रोधी क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना एवं इसे आंतकवाद को रोकने के लिए प्रोत्साहन देना है। आतंकवाद रोधी पर एडीएमएम प्लस ईडब्ल्यूजी भारतीय सेना को आंतकवाद विरोधी अभियान में अपनी विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं को सांझा करने का एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ 12 अन्य देशो के साथ सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। इस अभ्यास से भारतीय सेना को एक सर्वश्रेष्ठ व्यवसायिक अनुभव प्राप्त होने की उम्मीद है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *