एशिया कप इतिहास: 1984 से अब तक

एशिया कप का इतिहास: वर्ष 1983 में एशिया क्रिकेट काउंसिल की स्थापना के साथ ही एशिया कप की शुरुआत की गई। यानी आज के समय में एशिया कप का इतिहास लगभग 40 वर्ष पुराना है। क्रिकेट के इस टूर्नामेंट का आयोजन एशिया क्रिकेट काउंसिल द्वारा किया जाता है, जिसमें कुछ एशियाई देशों के द्वारा क्रिकेट खेला जाता है। एशियाई देशों के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए शुरू हुआ यह कप, हर 2 साल के अंतराल में आयोजित किया जाता है। 

इस टूर्नामेंट का आयोजन एक दिवसीय और टी20 के प्रारूप में किया जाता है। आइए आज के इस लेख के द्वारा हम एशिया कप के इतिहास पर नज़र डालते हुए महत्त्पूवर्ण बिंदुओं पर भी गौर करेंगे।

एशिया कप के इतिहास में आयोजित संस्करण

1984 से आज तक आयोजित एशिया कप इतिहास के सारे संस्करणों के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं का समावेश:

1984:

  • मेजबान: यूएई (शारजाह में खेले गए मैच)
  • फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका
  • स्थान: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
  • विजेता: भारत
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): अरविंद डी सिल्वा (श्रीलंका)
  • मैन ऑफ द सीरीज: अरविंद डी सिल्वा (श्रीलंका)
  • सर्वाधिक विकेट: अशांथा डी मेल (श्रीलंका)
  • सर्वाधिक रन: अरविंद डी सिल्वा (श्रीलंका)

1986:

  • मेजबान: यूएई (शारजाह में खेले गए मैच)
  • फाइनल: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
  • स्थान: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
  • विजेता: श्रीलंका
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका)
  • मैन ऑफ द सीरीज: सलीम मलिक (पाकिस्तान)
  • सर्वाधिक विकेट: मंज़ूर इलाही (पाकिस्तान)
  • सर्वाधिक रन: सलीम मलिक (पाकिस्तान)

1988:

  • मेजबान: बांग्लादेश
  • फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका
  • स्थान: गबंधु नेशनल स्टेडियम, ढाका
  • विजेता: भारत 
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): नवजोत सिद्धू
  • मैन ऑफ द सीरीज: नवजोत सिद्धू
  • सर्वाधिक विकेट: अरशद अयूब (9)
  • सर्वाधिक रन: इजाज अहमद (192)

1990-91:

  • मेजबान: भारत 
  • फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका
  • स्थान: ईडन गार्डन्स, कलकत्ता
  • विजेता: भारत 
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): मोहम्मद अज़हरुद्दीन
  • मैन ऑफ द सीरीज: –
  • सर्वाधिक विकेट: कपिल देव (9)
  • सर्वाधिक रन: अर्जुन रणतुंगा (166)

1993:

  • 1993 का टूर्नामेंट भारत पाकिस्तान के बीच खराब राजनीतिक संबंध होने के कारण रद्द कर दिया गया।

1995:

  • मेजबान: संयुक्त अरब अमीरात
  • फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका
  • स्थान: शारजाह सीए स्टेडियम, शारजाह
  • विजेता: भारत
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): मोहम्मद अज़हरुद्दीन
  • मैन ऑफ द सीरीज: नवजोत सिद्धू
  • सर्वाधिक विकेट: अनिल कुंबले (7)
  • सर्वाधिक रन: सचिन तेंडुलकर (205)

1997:

  • मेजबान: श्रीलंका
  • फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका
  • स्थान: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • विजेता: श्रीलंका
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): मार्वन अटापट्टू
  • मैन ऑफ द सीरीज: अर्जुन रणतुंगा
  • सर्वाधिक विकेट: वेंकटेश प्रसाद (7)
  • सर्वाधिक रन: अर्जुन रणतुंगा (272)

2000:

  • मेज़बान: बांग्लादेश
  • फाइनल: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
  • स्थान: बंगबंधु नेशनल स्टेडियम, ढाका
  • विजेता: पाकिस्तान
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  • मैन ऑफ द सीरीज: शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  • सर्वाधिक विकेट: शोएब अख्तर (पाकिस्तान)
  • सर्वाधिक रन: शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

2004:

  • मेज़बान: श्रीलंका
  • फाइनल: श्रीलंका बनाम भारत
  • स्थान: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • विजेता: श्रीलंका
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): मार्वन अटापट्टू (श्रीलंका)
  • मैन ऑफ द सीरीज: मार्वन अटापट्टू (श्रीलंका)
  • सर्वाधिक विकेट: मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
  • सर्वाधिक रन: सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

2008:

  • मेजबान: पाकिस्तान (सुरक्षा चिंताओं के कारण मैच तटस्थ स्थानों पर स्थानांतरित किए गए)
  • फाइनल: श्रीलंका बनाम भारत
  • स्थान: नेशनल स्टेडियम, कराची
  • विजेता: श्रीलंका
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
  • मैन ऑफ द सीरीज: अजंता मेंडिस (श्रीलंका)
  • सर्वाधिक विकेट: अजंता मेंडिस (श्रीलंका)
  • सर्वाधिक रन: सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

2010:

  • मेज़बान: श्रीलंका
  • फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका
  • स्थान: रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला
  • विजेता: भारत
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): दिनेश कार्तिक (भारत)
  • मैन ऑफ द सीरीज: दिनेश कार्तिक (भारत)
  • सर्वाधिक विकेट: अजंता मेंडिस (श्रीलंका)
  • सर्वाधिक रन: दिनेश कार्तिक (भारत)

2012:

  • मेज़बान: बांग्लादेश
  • फाइनल: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
  • स्थान: शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर
  • विजेता: पाकिस्तान
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): सरफराज अहमद (पाकिस्तान)
  • मैन ऑफ द सीरीज: शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
  • सर्वाधिक विकेट: शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  • सर्वाधिक रन: विराट कोहली (भारत)

2014:

  • मेज़बान: बांग्लादेश
  • फाइनल: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान
  • स्थान: शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर
  • विजेता: श्रीलंका
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
  • मैन ऑफ द सीरीज: लाहिरू थिरिमाने (श्रीलंका)
  • सर्वाधिक विकेट: लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
  • सर्वाधिक रन: कुमार संगकारा (श्रीलंका)

2016:

  • मेज़बान: बांग्लादेश
  • फाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश
  • स्थान: शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर
  • विजेता: भारत
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): शिखर धवन (भारत)
  • मैन ऑफ द सीरीज: सब्बीर रहमान (बांग्लादेश)
  • सर्वाधिक विकेट: अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश)
  • सर्वाधिक रन: सब्बीर रहमान (बांग्लादेश)

2018:

  • मेज़बान: संयुक्त अरब अमीरात
  • फाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश
  • स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • विजेता: भारत
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): लिटन दास (बांग्लादेश)
  • मैन ऑफ द सीरीज: शिखर धवन (भारत)
  • सर्वाधिक विकेट: राशिद खान (अफगानिस्तान)
  • सर्वाधिक रन: शिखर धवन (भारत)

2020:

  • साल 2020 का एशिया कप COVID-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

2022:

  • मेजबान: यूनाइटेड अरब एमिरेट्स
  • फाइनल: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान 
  • स्थान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
  • विजेता: श्रीलंका
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): भानुका राजपक्षे (श्रीलंका)
  • मैन ऑफ द सीरीज: वनिंदू हसरंगा
  • सर्वाधिक विकेट: भुवनेश्वर कुमार (11 विकेट्स) 
  • सर्वाधिक रन: मोहम्मद रिज़वान (281)

2023:

इस वर्ष एशिया के कप के 16वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से एशिया कप के 16वें संस्करण की मेजबानी करने करेंगे, जो एशिया कप के इतिहास में पहली बार होगा। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही है, जो अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका है। नेपाल भी पहली बार एशिया कप के इतिहास में किसी टूर्नामेंट में भाग लेगा।

एशिया कप इतिहास: FAQs

2023 में एशिया कप के कौनसे संस्करण का आयोज़न किया जा रहा है?

2023 में एशिया कप के 16वें संस्करण का आयोज़न किया जा रहा है। इसकी मेजबानी श्रीलंका और पाकिस्तान द्वारा की जा रही है। यह एशिया कप के इतिहास में पहली बार है।

ऐसा कौनसा देश है, जिसने एक बार भी एशिया कप का ख़िताब नही जीता?

बांग्लादेश एशिया कप के इतिहास का एकमात्र देश है, जिसने आज तक यह खिताब नहीं जीता है।

सर्वाधिक एशिया कप जीतने वाले देश का नाम क्या है?

7 जीत के साथ भारत सर्वाधिक एशिया कप जीतने वाला देश है। भारत ने यह जीत वर्ष 1984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016 और  2018 में दर्ज की थी। श्रीलंका 6 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *