डेली करेंट अफेयर्स क्विज 28 अगस्त 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 28 अगस्त 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 28 अगस्त 2023

प्रश्न 1. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 29 अगस्त

भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 2012 में मनाया जाता है। यह दिवस महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिह्नित करता है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर के रूप में जाना जाता था। भारतीय डाक विभाग ने 1979 में दिल्ली के राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम रखा था।

प्रश्न 2. किस योजना ने ई-गवर्नेंस 2023 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता?

उत्तर – स्वामित्व योजना

पंचायती राज मंत्रालय की स्वामित्व योजना (सर्वे ऑफ विलेज आबादी एंड मैपिंग विथ इम्प्रूव्ड टेक्नोलॉजी इन विलेज एरियास) को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य नवाचारी तकनीकों का प्रयोग करके नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करना है। इस योजना को यह सम्मान भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और सार्वजनिक शिकायतों विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा प्रदान किया गया। 

प्रश्न 3. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?

उत्तर – नीरज चोपड़ा

हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। नीरज अपने दूसरे प्रयास के दौरान 88.17 मीटर के थ्रो से विजेता बने। इसके साथ भी वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे, जिन्होंने 87.82 मीटर के थ्रो से रजत पदक जीता। चेक गणराज्य के जैकुब वडलेज्च ने 86.67 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहें।

प्रश्न 4. ब्राइट स्टार-23 अभ्यास का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – मिस्र

भारतीय वायु सेना ने मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित ‘ब्राइट स्टार-23’ अभ्यास में भाग लिया। इस द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा एक्सरसाइज का आयोजन 27 अगस्त से 16 सितम्‍बर, 2023 तक किया जाएगा। भारतीय वायु सेना पहली बार इस एक्सरसाइज में भाग ले रही है। इस अभ्यास में संयुक्‍त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायु सेना भी शामिल है। भारतीय वायु सेना के सैन्‍य दल में 5 मिग-29, दो आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 विमान शामिल है।

प्रश्न 5. इस वर्ष ‘ओसइंडेक्स’ के कौनसे संस्करण का आयोजन किया गया?

उत्तर – 5वें संस्करण

भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) के बीच द्विवार्षिक समुद्री अभ्यास ‘ओसइंडेक्स’ के 5वें संस्करण का आयोजन सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में किया गया। ओसइंडेक्स का 5वां संस्करण 22 से 25 अगस्त 2023 तक आयोजित किया गया। इस अभ्यास में समुद्री संचालन के सभी तीन क्षेत्रों में जटिल अभ्यासों की एक श्रृंखला को शामिल किया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *