CISCE ने डिजीलॉकर पर 2024 के परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराए

हाल ही में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 2024 के दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम डिजिटल रूप से घोषित करने के लिए डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म का सहयोग लिया है। CISCE ने डिजीलॉकर पर 12th और 10th प्रमाणपत्र और मार्कशीट उपलब्ध कराए हैं।

डिजीलॉकर पर CISCE 2024 के परीक्षा परिणाम

  • CISCE ने परिणाम घोषित होते ही डिजीलॉकर के माध्यम से प्रमाणपत्र और मार्कशीट उपलब्ध कराईं।
  • वर्ष 2024 ICSE में कुल 2,43,617 और ISC में 99,901 छात्र उपस्थित हुए।
  • 3.43 लाख से अधिक छात्र अब परिणाम घोषित होने के बाद डिजिलॉकर पर CISCE द्वारा जारी किए गए अपने मार्कशीट और प्रमाण पत्र निर्बाध रूप से उपलब्ध कर सकते हैं।
  • ICSE 2024 में कुल 99.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें लड़कियों ने (99.65 प्रतिशत) लड़कों ने 99.31 प्रतिशत) का प्रदर्शन किया। 
  • ISC में, 98.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इसमें लड़कियों ने (98.92 प्रतिशत) लड़कों ने 97.53 प्रतिशत ) का प्रदर्शन किया।
  • भारत और विदेश में 2,42,328 छात्रों ने ICSE और 98,088 छात्रों ने ISC उत्तीर्ण किया, वहीं मार्कशीट और प्रमाणपत्र परिणाम घोषित होते ही डिजिटल प्रारूप में डिजीलॉकर पर उपलब्ध हो गये।
  • छात्र अपने प्रामाणिक डिजिटल दस्तावेज़ कभी भी, कहीं भी प्राप्त कर सकते हैं।

डिजीलॉकर के बारे में 

  • डिजीलॉकर, एक भारतीय डिजिटलीकरण ऑनलाइन सेवा है। 
  • इसे दिसंबर 2015 में लांच किया गया था।
  • यह सेवा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अपनी डिजिटल भारत पहल के तहत प्रदान की जाती है।
  • इसने बोर्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य निकायों द्वारा डिजिटल प्रारूप में अकादमिक कागजात जारी करने और उन तक पहुंचने के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय और पर्यावरण-अनुकूल समाधान प्रदान करके इस क्रांतिकारी कदम को सक्षम किया है।
  • यह प्रत्येक खाते में 1GB भंडारण स्थान प्रदान करता है, जिसमें दस्तावेजों की प्रतियों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

FAQs

डिजीलॉकर सेवा भारत सरकार के किस मंत्रालय के अधीन आती है?

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

भारतीय डिजिटलीकरण ऑनलाइन सेवा ‘डिजीलॉकर’ को कब शुरू किया गया था?

दिसंबर, 2015 में।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *