राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने मसूरी में किया क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने तंजानिया के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

हाल ही में, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG) द्वारा मसूरी में तंजानिया गणराज्य के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

क्षमता निर्माण कार्यक्रम के मुख्य बिंदु 

  • यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय (एमईए) की साझेदारी में 6 मई से 17 मई, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • तंजानिया में विभिन्न संगठनों और मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 39 अधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
  • यह कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों को परियोजनाओं की योजना बनाने, निष्पादित करने के तरीके, संस्थानों में हो रहे बदलाव और लोगों के सरकार से बढ़ते जुड़ाव के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करेगा।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य प्रभावी सार्वजनिक कार्य परियोजनाओं को वितरित करना और डिजाइन करने के लिए अत्याधुनिक ज्ञान, कौशल और उपकरणों से लैस करना है, जिससे एक समृद्ध क्रॉस-कंट्री अनुभव के अतिरिक्त सुशासन और अंततः सतत विकास को पाना है।
  • कार्यक्रम में परियोजना चयन और निर्माण, परियोजना प्रबंधन ढांचा और प्रक्रियाएं, परियोजना जोखिम प्रबंधन, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में पीपीपी, स्मार्ट और लचीले शहर, सार्वजनिक परियोजनाओं को पुरस्कृत करने में नवाचार और ग्रामीण और शहरी आवास के प्रबंधन जैसे विविध विषयों को सम्मिलित किया गया है। 

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG)

  • स्थापना: वर्ष 2014
  • भारत सरकार के लोक शिकायत विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है। 
  • NCGG का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच शासन डेटा और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और सुशासन को बढ़ावा देना है।
  • यह शासन में सुधार लाने के लिए नीतियों और कार्यक्रमों को डिज़ाइन करने और उनका विश्लेषण करने में मदद करता है। साथ ही विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय भी करता है।
  • यह केंद्र और राज्य शासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान करता है।

FAQs

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG) की स्थापना कब हुई?

वर्ष 2014 में।

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG) मसूरी में किस देश के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है?

तंजानिया गणराज्य

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *