करेंट अफेयर्स (मुख्य समाचार) 3 जनवरी 2023

करेंट अफेयर्स (मुख्य समाचार) 3 जनवरी 2023 के इस लेख में सामयिकी के मुख्य मुद्दों के बारे में बताया गया है। सिविल सेवा परीक्षा, एसएससी परीक्षा, बैंक और रेलवे भर्ती परीक्षा, कानून प्रवेश परीक्षा (CLAT, AILET, SLAT, MHCET) आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज के करेंट अफेयर्स का यह लेख अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

करेंट अफेयर्स 3 जनवरी 2023

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की उपस्थिति में ब्रह्मा कुमारियों द्वारा आयोजित ‘राइज-राइजिंग इंडिया थ्रू स्पिरिचुअल एम्पावरमेंट’ पर एक राष्ट्रीय अभियान के कार्यक्रम का शुभारंभ आज होगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) को संबोधित करेंगे। यह 5 दिवसीय भारतीय विज्ञान कांग्रेस नागपुर में शुरू होगी।  
  • साड़ी महोत्सव “विरासत” का दूसरा चरण – ‘भारत की 75 हाथ से बुनी साड़ियों का उत्सव’ 3 से 17 जनवरी 2023 तक हथकरघा हाट, जनपथ, नई दिल्ली में शुरू होगा।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • पहला कुवैती उपग्रह “कुवैत सैट-1” एफकेएम प्लेटफॉर्म (फ्लोरिडा), संयुक्त राज्य अमेरिका से एक अंतरिक्ष रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा।

राज्यों के करेंट अफेयर्स

  • केरल सरकार के कार्यालयों में इस वर्ष के पहले कार्य दिवस से बायोमेट्रिक पंचिंग प्रणाली की शुरू जाएगी।
  • पंजाब में सांझा मोर्चा सत्ताधारी आप सरकार को इथेनॉल संयंत्र के खिलाफ जगाने के लिए राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। 
  • भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित मध्य क्षेत्र खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। 
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए पारेषण प्रणाली का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगी। इसके साथ जयपुर स्थित राजभवन में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगी और संविधान उद्यान का उद्घाटन करेंगी
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन, जयपुर में राजस्थान के ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों’ समुदायों के सदस्यों से मुलाकात करेंगी।

खेलकूद करेंट अफेयर्स

  • भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच वानखेड़े, स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे खेल जाएगा। 
  • जयदेव उनादकट रणजी के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले बॉलर बने, उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 8 विकेट लिए।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *