करेंट अफेयर्स (मुख्य समाचार) 16 जनवरी 2023

करेंट अफेयर्स (मुख्य समाचार) 16 जनवरी 2023 के इस लेख में सामयिकी के मुख्य मुद्दों के बारे में बताया गया है। सिविल सेवा परीक्षा, एसएससी परीक्षा, बैंक और रेलवे भर्ती परीक्षा, कानून प्रवेश परीक्षा (CLAT, AILET, SLAT, MHCET) आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज के करेंट अफेयर्स का यह लेख अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

करेंट अफेयर्स 16 जनवरी 2023

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • 16 से 21 जनवरी तक लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला केन्या और तंजानिया में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। 
  • G20 इंडिया प्रेसीडेंसी के तहत पुणे में पहली G-20, दो दिवसीय इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (IWG) की बैठक आयोजित की गई।
  • वीर गार्जियन 2023: 16-26 जनवरी से इबाराकी प्रान्त में हयाकुरी एयर बेस और सैतामा प्रान्त में इरुमा एयर बेस में जापानी और भारतीय वायु सेना संयुक्त लड़ाकू जेट प्रशिक्षण आयोजित कर रही है।
  • 53वाँ 5 दिवसीय विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन दावोस, स्विट्जरलैंड में शुरू हुआ। 
  • 16 जनवरी से 1 फरवरी तक बेलारूस में रूस और बेलारूस संयुक्त वायु सेना अभ्यास आयोजित किया। 

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में MAARG प्लेटफॉर्म (मेंटरशिप, एडवाइजरी, असिस्टेंस, रेजिलिएंस एंड ग्रोथ) लॉन्च किया।
  • पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 की घोषणा की।

राज्यों के करेंट अफेयर्स

  • केरल के वन मंत्री एके ससींदन वायनाड में राज्य माउंटेन ll साइकिलिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 
  • कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन आयोग (केएसआरटीसी) बेंगलुरु और मैसूरु के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की। 

खेलकूद करेंट अफेयर्स

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2023 का पहला ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट मेलबर्न में शुरू हुआ। 
  • भारत vs श्रीलंका: तीसरे ODI मैच में भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया। इसके साथ ही भारत ने वनडे इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने 3-0 से यह सीरीज जीत ली है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *