डेली करेंट अफेयर्स क्विज 16 जून 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 16 जून 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 16 जून 2023

प्रश्न 1. हाल ही में भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक ( कार्मिक ) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – श्री उत्तम लाल को

एनटीपीसी लिमिटेड में मुख्य महाप्रबंधक ( एचआर-सीएसआर/आरएंडआर/एलए ) के रूप में कार्यरत श्री उत्तम लाल ने एनएचपीसी लिमिटेड में निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। कार्मिक प्रबंधन, औद्योगिक संबंधों और कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में 35 वर्षों का अनुभव रखने वाले श्री उत्तम लाल एक प्रमुख मानव संसाधन पेशेवर हैं। उत्तम लाल ने जेवियर सामाजिक विज्ञान संस्थान ( रांची ) से कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में पीजी डिप्लोमा किया है।

प्रश्न 2. चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण कब किया जाएगा?

उत्तर – जुलाई, 2023 में

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत के प्रतिष्ठित चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-3‘ का प्रक्षेपण जुलाई में किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनके द्वारा संबोधित एक विशाल जनसभा के मौके पर मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2023 की शुरुआत में चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने आवश्यक परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीक का प्रदर्शन करना है।

प्रश्न 3. विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल 2023 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – बर्लिन, जर्मनी में

16वें विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेल का आयोजन 17 से 25 जून तक बर्लिन, जर्मनी में किया जा रहा है। जर्मनी पहली बार विशेष ओलंपिक विश्व खेलों की मेजबानी कर रहा है। इस विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल में 198 एथलीटों सहित 280 सदस्य है। इस वैश्विक खेल आयोजन में भारतीय एथलीट 16 विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में पदक हासिल करने के लिए मुकाबला करेंगे। विशेष ओलंपिक विश्व खेल बर्लिन 2023 में 190 देशों के 7000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे।

प्रश्न 4. हाल ही में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत ‘महाराजा का खजाना: एयर इंडिया संग्रह से प्रसिद्ध कला के चुनिंदा कार्य’ नामक एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किसने किया?

उत्तर – नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA), मुंबई ने

संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने NGMA, मुंबई में ‘महाराजा का खजाना: एयर इंडिया संग्रह से प्रसिद्ध कला के चुनिंदा कार्य’ शीर्षक वाली कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह अद्वितीय प्रदर्शनी एयर इंडिया द्वारा हवाई यात्रा के अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए किए गए कार्यों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए आयोजित की गई है। इस प्रदर्शनी में वीएस गायतोंडे, जीआर संतोष, केएच आरा, बी प्रभा, पिल्लू पोचखानवाला, एमएफ हुसैन, राघव कनेरिया, आदि जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों की पेंटिंग और मूर्तियां भी प्रदर्शित की गईं है।

प्रश्न 5. गैबॉन की पहली कृषि-एसईजेड परियोजना किसकी सहायता से लागू की जाएगी?

उत्तर – एओएम ग्रुप और सेंचुरियन यूनिवर्सिटी

हाल ही में केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली से गैबॉन की पहली कृषि-एसईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) परियोजना को झंडी दिखाई। यह परियोजना तकनीकी और ज्ञान भागीदार के रूप में सेंचुरियन विश्वविद्यालय के साथ एओएम समूह द्वारा कार्यान्वित की जाएगी। कार्यक्रम के प्रथम चरण में ओडिशा के गजपति जिले के 30 किसान और 20 छात्र तकनीकी सहायता के लिए गैबॉन जाएंगे।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *