डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz): 1 जनवरी 2023

प्रश्न 1. ओडिशा के किस जिले में ‘धनु यात्रा’ उत्सव आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर – बरगढ़

‘धनु यात्रा’ उत्सव दिनांक 27 दिसंबर को पश्चिमी ओडिशा के बरगढ़ शहर में शुरू हुआ। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर माना जाता है। यह 11 दिवसीय उत्सव दो साल के अंतराल के बाद मनाया जा रहा है। यह आजादी के बाद से धान की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। इसमें लोक कलाओं के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण से संबंधित प्रसंगों को प्रस्तुत किया जाता है।

प्रश्न 2. भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका का नाम क्या है, जिससे संबंधित पाठ हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में जोड़ा है? 

उत्तर – फातिमा शेख

हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने 8वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में फातिमा शेख पर पाठ शुरू किया है। फातिमा शेख भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका थी। सिंथिया फर्रार द्वारा संचालित संस्थान में फातिमा शेख ने शिक्षक प्रशिक्षण लिया था। ज्योति राव फुले और सावित्रीबाई द्वारा संचालित स्कूलों में फातिमा शेख पढ़ाती थी। शेख ने 1851 में मुंबई में दो स्कूलों की स्थापना की थी। उन्हें भारत की सबसे महान समाज सुधारकों और शिक्षिकाओं में माना जाता है। 

प्रश्न 3. भारत का फिस्कल डेफिसिट 2022-23 के अप्रैल-नवंबर में लक्ष्य का कितना रहा?

उत्तर – 58.9 फीसदी

भारत का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल से नवंबर के बीच में 9.78 लाख करोड़ रुपये पहुँच गया है। यह चालू वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बजट के 16.61 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य का 58.9 प्रतिशत है। लेखा महानियंत्रक (CGA) के अनुसार चालू वित्त वर्ष के 9.91 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य का राजस्व घाटा 5.73 लाख करोड़ (57.8%) रुपये रहा।

प्रश्न 4. तमिलनाडु ने हाल ही में किस जीव के संरक्षण के लिए परियोजना शुरू की है?

उत्तर – नीलगिरि तहर

नीलगिरि तहर के संरक्षण के लिए तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में एक परियोजना शुरू की है. देश में यह अपनी तरह की पहली परियोजना है। इस परियोजना की लागत 25.14 करोड़ रुपये हैं। यह परियोजना 2022-2027 के दौरान लागू की जाएगी। इसमें उपकरणों की मदद से तहर का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किए जाएंगे। नीलगिरि तहर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम,1972 की अनुसूची-1 के तहत संरक्षित है यह जंतु पश्चिमी घाट में स्थानिक है।

प्रश्न 5. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग ने पीएलआई योजना के तहत अब तक कितने रूपये का निवेश किया है?

उत्तर – 4,900 करोड़ रुपये का

वर्तमान तक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग ने उत्पादन से जुड़ी, प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 4,900 करोड़ रुपये का निवेश किया है. पीएलआई योजना को मार्च, 2021 में मंजूरी दी गई थी. पीएलआई योजना का परिव्यव 10,900 करोड़ रुपये हैं. इसे वित्त वर्ष 2026-27 तक, 7 साल की अवधि के लिए लागू किया जाना है.

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *