डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 1 फरवरी 2023

प्रश्न 1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – मध्य प्रदेश

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का उद्धघाटन किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) का आयोजन मध्य प्रदेश के 8 शहरों में दिनांक 30 जनवरी से 11 फरवरी तक किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 27 खेल आयोजित होंगे, जिसमें 6000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

प्रश्न 2. टाटा स्टील मास्टर्स 2023 का ख़िताब किसने जीता?

उत्तर – अनीश गिरी ने

डच खिलाड़ी अनीश गिरी ने रिचर्ड रैपॉर्ट पर अपनी जीत के साथ 2023 का टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट जीता। डच खिलाड़ी गिरी 5 बार इस इवेंट में उप-विजेता रह चुके हैं। टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट 2023, वार्षिक शतरंज टूर्नामेंट का 85वाँ संस्करण है। 

प्रश्न 3. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘लाडली बहना’ योजना की घोषणा की है?

उत्तर – मध्य प्रदेश

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी में ‘लाड़ली बहना’ योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत लाड़ली बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। बुधनी जिलें में 400 करोड़ रुपये की लागत से भव्य मेडिकल कॉलेज बनेगा। ‘लाडली बहना’ योजना सभी वर्ग की महिलाओं के लिए मान्य है।

प्रश्न 4. गणतंत्र दिवस 2023 में किस राज्य की झांकी ने पहला पुरस्कार जीता?

उत्तर – उत्तराखंड 

74वें गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली में ‘कर्तव्य पथ’ पर आयोजित की गई। इस परेड में राज्य की कला और संस्कृति का प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की झांकी ने पहला स्थान जीता। उत्तराखंड की झांकी में गढ़वाल की चारधाम यात्रा और राज्य के पशु-पक्षियों को दिखाया गया था इस झांकी का थीम मंदिर माला मिशन के अंतर्गत ‘मानसखंड’ था। 

प्रश्न 5. हाल ही में वायु सेना के नए उप-प्रमुख कौन बने?

उत्तर – एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह

31 जनवरी 2023 को एयर मार्शल संदीप सिंह के सेवामुक्त होने के साथ एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह ने यह स्थान लिया। 21 दिसंबर, 1984 को एयर मार्शल एपी सिंह को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था। एयर मार्शल एपी सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *