डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 15 जनवरी 2023

प्रश्न 1. मकर सक्रांति का पर्व किस हिंदी माह में मनाया जाता है?

उत्तर – पौष

पौष माह में जब सूर्य मकर राशि में आता है तब ‘मकर संक्रांति’ का पर्व भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में हर साल मनाया जाता है। यह पर्व 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। तमिलनाडु में इस पर्व को ‘पोंगल’, कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे ‘संक्रांति’ और गुजरात में इसे ‘उत्तरायण’ कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होता है।

प्रश्न 2. भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 15 जनवरी

फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा को सम्मानित करने के लिए भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारतीय सेना ने अपना 75वाँ आर्मी दिवस मनाया। इस बार का सेना दिवस परेड बेंगलुरु में आयोजित किया गया। यह पहली बार है जब सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित किया गया।

प्रश्न 3. हाल ही में त्रिपुरा राज्य सरकार ने किस विशेष शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की?

उत्तर – सहर्ष

त्रिपुरा राज्य सरकार ने विशेष शिक्षा कार्यक्रम ‘सहर्ष’ की शुरुआत सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की है। परीक्षण कार्यक्रम के रूप में सफल होने के बाद इसे राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए शुरू किया गया है।

प्रश्न 4. एफपीवी श्रृंखला के अंतिम पोत का नाम क्या है, जिसे हाल ही में कमीशन किया गया?

उत्तर – आईसीजी जहाज कमला देवी

फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) आईसीजी जहाज ‘कमला देवी’ को कोलकाता में कमीशन किया गया है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने इस जहाज को निर्मित और वितरित किया है। इस पोत की शीर्ष गति 34 समुद्री मील/घंटा है।

प्रश्न 5. 23वीं नेशनल स्के चैंपियनशिप में किसने गोल्ड मैडल जीता?

उत्तर – फलक मुमताज ने

SQAY फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भगवती नगर, जम्मू के इंडोर स्टेडियम में 23वीं राष्ट्रीय Sqay चैम्पियनशिप का आयोजन किया। ओवरऑल मेडल टैली में 11 साल की फलक मुमताज ने पहला स्थान हासिल किया। इस इवेंट में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जम्मू-कश्मीर की नूर उल हया ने जीता।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *