डेली करेंट अफेयर्स क्विज 15 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 15 मार्च 2023

प्रश्न 1. इस वर्ष “ला पेरोस” के कौनसे संस्करण का आयोजन किया गया?

उत्तर – तीसरे

फ्रांसीसी नौसेना द्वारा चलाए जाने वाले बहुपक्षीय अभ्यास ‘ला पेरोस’ के तीसरे संस्करण का आयोजन 13 से 14 मार्च 2023 तक किया गया। ला पेरोस अभ्यास का आयोजन हर दो साल में एक बार किया जाता है। इस अभ्यास का उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच समुद्री डोमेन जागरूकता और समुद्री सहयोग में सुधार करना है।

प्रश्न 2. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी किस शहर में मेथनॉल से चलने वाली पहली बसों का अनावरण करेंगे?

उत्तर – बेंगलुरु में

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बेंगलुरु में पहली मेथनॉल संचालित बसों का अनावरण करेंगे। प्रदूषकों के स्तर को कम करने के उद्देश्य से इस पहल को पूरा करने हेतु बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC), नीति आयोग, इंडियन ऑयल कंपनी (IOC) और अशोक लेलैंड मिलकर काम कर रहे हैं। 

प्रश्न 3. नदियों की कार्रवाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 14 मार्च को

सम्मूचे विश्व के लोग प्रतिवर्ष 14 मार्च को नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस मनाते हैं। यह दिवस इस विषय के बारे में लोगों को जागरूक करता है कि हमारे दैनिक जीवन में नदियाँ कितनी महत्त्वपूर्ण है। मानव द्वारा ताजे पानी में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने में यह दिवस अपनी मुख्य भूमिका निभाता है। इस वर्ष नदियों की कार्रवाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस की 26वीं वर्षगाँठ मनाई गई। 

प्रश्न 4. G20 फूल उत्सव कहाँ मनाया गया?

उत्तर – नई दिल्ली में

11 मार्च से कनॉट प्लाजा, नई दिल्ली में G20 फूल उत्सव मनाया जा रहा है। G20 फूल उत्सव का उद्देश्य G20 प्रतिभागियों और आमंत्रित राष्ट्रों की विविधता पर जोर देना है। यह उत्सव G20 सदस्यों और अतिथि देशों की जीवंतता और रंगीन प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है। इस उत्सव में G20 सदस्यों और आमंत्रित राष्ट्रों के फूलों की पेंटिंग और तस्वीरें प्रदर्शित की गई। 

प्रश्न 5. ‘भिखारी मुक्त शहर’ नामक एक नई पहल महाराष्ट्र के किस शहर में शुरू की गई है?

उत्तर – नागपुर में 

नागपुर नगर निगम (NMC) की सामाजिक कल्याण प्रभाग और नागपुर सिटी पुलिस में भागीदारी से नागपुर में “भिखारी मुक्त शहर” नामक नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है। इस पहल के तहत एनएमसी ने बेघर लोगों को अपने आश्रयों में समायोजित करने के लिए विशेष प्रावधान विकसित किए हैं। नागपुर पुलिस द्वारा इस पहल को गंभीरता से लागू किया जाएगा। भिखारियों को सार्वजनिक क्षेत्रों में भीख मांगने की अनुमति नहीं है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *