डेली करेंट अफेयर्स क्विज 14 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 14 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 14 मार्च 2023

प्रश्न 1. व्यास सम्मान 2022 से किस उपन्यास को सम्मानित किया गया?

उत्तर – पागलखाना को

32वें व्यास सम्मान के लिए प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी के 2018 के व्यंग्य उपन्यास ‘पागलखाना’ को चुना गया है। पागलखाना उपन्यास को प्रतिष्ठित लेखक प्रोफेसर रामजी तिवारी के नेतृत्व में चयन समिति द्वारा चुना गया था। व्यास सम्मान की स्थापना केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1991 में की गई थी। इस पुरस्कार के लिए भारतीय नागरिक द्वारा लिखित हिंदी साहित्य के शानदार उपन्यास को चुना जाता है और 4 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।

प्रश्न 2. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए 2023 का Oscar अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर – द एलिफेंट व्हिस्पर्स को

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘The Elephant Whisperers’ को ऑस्कर 2023 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया है। इस वर्ष 95th ऑस्कर एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। यह बेस्ट फिल्म के लिए भारत का पहला ऑस्कर अवार्ड है। द एलिफेंट व्हिस्पर्स को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है।

प्रश्न 3. हाल ही में चर्चित मेरापी ज्वालामुखी किस देश से संबंधित है?

उत्तर – इंडोनेशिया

मेरापी ज्वालामुखी, दुनिया के सबसे फेमस सक्रीय ज्वालामुखियों में से एक है। हाल ही में मेरापी ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के कारण आस पास के गाँव राख से ढक गए हैं। मेरापी ज्वालामुखी विस्फोट से राख का बादल शिखर से 9,600 फीट (3,000 मीटर) ऊपर तक पहुँच गया है।

प्रश्न 4. एशिया की पहली महिला लोको पायलट कौन है, जो अब वंदे भारत का संचालन करती है।

उत्तर – सुरेखा यादव

भारत की सुरेखा यादव एशिया की पहली महिला लोको पायलट है। सुरेखा यादव सोलापुर से महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) तक वंदे भारत एक्सप्रेस चला रही है। सुरेखा महाराष्ट्र के सतारा की है, वे 1988 में देश की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनी थीं।

प्रश्न 5. सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए 2023 का ऑस्कर पुरस्कार किसने जीता?

उत्तर – नाटू नाटू (RRR)

95 वें अकादमी पुरस्कार में RRR फिल्म के ‘नाटू नाटू’ ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता है। इस पुरस्कार की सूची में ‘अप्लॉज’, टॉप गन: मावेरिक के ‘होल्ड माई हैंड’, ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘यह जीवन है’ जैसे जैसे गाने शामिल थे। इस ऑस्कर विनिंग गीत ‘नाटू नाटू’ को गीतकार चंद्रबोस और संगीतकार कीरवानी ने बनाया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *