डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 17 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 17 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 17 जनवरी 2023

प्रश्न 1. बीआरओ में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनी?

उत्तर – कैप्टन सुरभि जखमोला 

सुरभि जखमोला भारतीय सेना की 117 इंजीनियर रेजीमेंट की कैप्टन है। सुरभि को दंतक प्रोजेक्ट के तहत भूटान भेजा जाएगा। भूटान में यह प्रोजेक्ट BRO की तरफ से संचालित है। भूटान के तीसरे राजा और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दंतक प्रोजेक्ट की शुरुआत 24 अप्रैल, 1961 को की थी। 

प्रश्न 2. अंधता नियंत्रण पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना?

उत्तर – राजस्थान

राजस्थान सरकार ने राज्य में अंधता नियंत्रण पॉलिसी लागू की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अभिनव पहल की है। राज्य सरकार ने ‘राइट टू साइट विजन’ के उद्देश्य के साथ अंधता नियंत्रण पॉलिसी लागू की है।

प्रश्न 3. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने हाल ही में किसको मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है?

उत्तर – क्लेयर लोम्बार्डेली

क्लेयर लोम्बार्डेली, ट्रेजरी के मुख्य आर्थिक सलाहकार है। क्लेयर लोम्बार्डेली एक उच्च मानी जाने वाली आर्थिक नीति नेता हैं। क्लेयर 2015 से ट्रेजरी के कार्यकारी प्रबंधन बोर्ड की सदस्य हैं। उन्होंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के तकनीकी सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

प्रश्न 4. जल्लीकट्टू 2023 समारोह का आयोजन तममिलनाडु के किस जिले में किया गया?

उत्तर – मदुरै/मदुरई में 

तमिलनाडु के मदुरै (madurai) में जल्लीकट्टू 2023 का आयोजन किया गया। 15 जनवरी को अवनियापुरम गांव में, 16 जनवरी को पलमेडु और 17 जनवरी को अलंगनाल्लुर में जल्लीकट्टू खेला गया। जल्लीकट्टू पोंगल त्योहार के साथ शुरू होता है और इसे मट्टू पोंगल भी कहा जाता है।

प्रश्न 5. हाल ही में किसने ‘मिरर टाइपिंग’ किताबें बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?

उत्तर – मिशेल सेंटेलिया 

इटली के मिशेल सेंटेलिया ने 81 पुस्तकों की प्रतियां उल्टा टाइप करके (मिरर राइटिंग) एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सेंटेलिया हर पुस्तक को उसकी मूल भाषा में टाइप करते हैं चाहे वह चित्रलिपि, पुरानी हिब्रू, पारंपरिक चीनी, मायन, एट्रस्कैन, क्यूनिफॉर्म या वोयनिच ग्लिफ़ हो।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *