डेली करेंट अफेयर्स क्विज 22 अगस्त 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 22 अगस्त 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 22 अगस्त 2023

प्रश्न 1. हाल ही में राष्ट्रपति ने किस शहर में ‘मेरा बंगाल, व्यसन-मुक्त बंगाल’ अभियान शुरू किया?

उत्तर – कोलकाता में 

17 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन, कोलकाता में ‘मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत शुरू किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि मादक पदार्थों का सेवन समाज और देश के लिए चिंता का विषय है। इन बुरी आदतों के कारण हमारे देश के युवा अपने जीवन को सही से व्यतीत नहीं कर पाते हैं।

प्रश्न 2. किस भारतीय महिला ने अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप 2023 की 76kg श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर – प्रिया मलिक

भारतीय महिला पहलवान प्रिया मलिक ने अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप 2023 में 76kg श्रेणी में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ प्रिया जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं है। मलिक ने जर्मनी की लौरा कुहेन को 5-0 के निर्णायक स्कोर से हराकर यह पदक अपने नाम किया। प्रिया ने पिछले वर्ष इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। 

प्रश्न 3. तमिलनाडु का मैटी केला जिसे हाल ही में जीआई टैग मिला, किस जिले की मूल किस्म है?

उत्तर – कन्याकुमारी

कन्याकुमारी की मूल किस्म मैटी केला को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है। यह केला छह प्रकार का होता है। यह किस्म कन्याकुमारी जिले के अगाथीस्वरम, थोवोलाई, तिरुवत्तार तालुकों में उगाई जाती है। मैटी केला अत्यधिक सुगंधित, स्वाद में मीठा, दृढ़ बनावट और अपनी पाउडर जैसी आकृति के लिए जाना जाता है। इस केले को ‘बेबी बनाना’ भी कहते है क्योंकि यह आमतौर पर 2.5 से 3 सेमी लंबा होता है।

प्रश्न 4. किस भारतीय पुरुष रेसलर ने अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन की 61 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर – मोहित कुमार

भारतीय रेसलर मोहित कुमार ने अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन की 61 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने इस पदक के लिए एल्डार अखमदुदिनीव को 9-8 से हराया। मैच का शुरूआती पलड़ा अखमदुदिनीव के पक्ष में था। शुरुआत में मोहित 0-6 से पिछड़ गए थे फिर उन्होंने कमबैक करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 

प्रश्न 5. हाल ही में कितने भारतीयों को इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड्स 2023 के लिए चुना गया?

उत्तर – 5

भारत के 5 युवाओं को 2023 के इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड के लिए चुना गया है। ये 5 युवा ईहा दीक्षित, मान्या हर्ष, निर्वाण सोमानी, मन्नत कौर और कर्णव रस्तोगी है, इन्हें दुनिया भर के 17 किशोर पर्यावरण कार्यकर्ताओं में नामित किया गया है। इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड्स 8 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों को पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने के लिए प्रेरित करता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *