डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz): 22 अक्टूबर 2022

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 22 अक्टूबर 2022: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz): 22 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1. भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में एशिया का सबसे बड़ा बायो गैस प्लांट शुरू किया गया है?

उत्तर – पंजाब

प्रश्न 2. हाल ही में किसको को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अंतरिम सीईओ के रूप में नामित किया गया?

उत्तर – दीपेंद्र सिंह राठौर

प्रश्न 3. डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए Google ने किस राज्य सरकार के साथ साझेदारी की है?

उत्तर – असम

प्रश्न 4. AFC एशियाई कप 2023 की मेजबानी कौन करेगा?

उत्तर – कतर

प्रश्न 5. प्रधानमंत्री ने गुजरात के किस नगर में मिशन लाइफ का शुभारंभ किया?

उत्तर – केवडिया

प्रश्न 6. भारत में पुलिस स्मृति दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 अक्टूबर

प्रश्न 7. रिलायंस जियो ने हाई स्पीड 5G नेटवर्क को लेकर किन दो कंपनी के साथ साझेदारी की है?

उत्तर – नोकिया (Nokia) और एरिकसन (Ericsson)

प्रश्न 8. केंद्र सरकार द्वारा केंद्र के मंत्रालयों/ विभागों और संबद्ध/ अधीनस्थ कार्यालयों में ‘विशेष अभियान 2.0’ कब तक चलाया जाएगा?

उत्तर – 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक

प्रश्न 9. IRCTC ने CASHe फिनटेक के साथ यात्रियों के लिए हाल ही में कौन-सी नई फैसिलिटी शुरू की है?

उत्तर – Travel Now Pay Later

प्रश्न 10. पंजाब के किस गाँव में कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) उत्पादन प्लांट औपचारिक तौर पर शुरू किया गया है?

उत्तर – भुटाल कलां

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Current Affairs 2022 Quiz in Hindi

Daily Current Affairs Quiz in Hindi 2022: हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कई बार आपके Selection और Rejection का कारण भी बनते हैं। परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थी करेंट अफेयर्स से जुड़े आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पाते और सरकारी नौकरी से चूक जाते हैं। छात्रों की इस स्थिति को देखते हुए हम करेंट अफेयर्स (Current Affairs) के आज (Today) के आर्टिकल के साथ दैनिक सामयिकी से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब नियमित रूप से उपलब्ध कराते हैं।

*छात्र अपने सुझाव और प्रश्न कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *