डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 18 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 18 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 18 फरवरी 2023

प्रश्न 1. हाल ही में यूट्यूब (youtube) के नए सीईओ कौन बने हैं?

उत्तर – नील मोहन

भारतीय-अमेरिकी नील मोहन हाल ही में प्रतिष्ठित वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘यूट्यूब (youtube)’ के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बने हैं। नील मोहन से पहले इस पद पर सुसान वोजिकी कार्यरत थी। सुसान नौ साल से यूट्यूब की सीईओ थी। मोहन के अलावा YouTube की मूल कंपनी Alphabet के CEO सुंदर पिचाई भी भारतीय मूल के हैं।

प्रश्न 2. वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 17 फरवरी

पर्यटन की स्थिरता को भविष्य में प्रमाणित करने के प्रयास में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस’ घोषित किया है। इस दिवस के लिए जमैका से एक प्रस्ताव दिया गया, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 फरवरी 2023 को अपनाया है। प्रतिवर्ष 17 फरवरी को वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस मनाने के लिए 90 से अधिक देशों ने समर्थन दिया है। इस 15 फरवरी को जमैका में पहला वैश्विक पर्यटन लचीलापन सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

प्रश्न 3. भारत किस देश के साथ संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का आयोजन करता है?

उत्तर – जापान 

भारत-जापान के मध्य 17 फरवरी से 02 मार्च तक संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्सरसाइज धर्म गार्जियन” का आयोजन किया जा रहा है। धर्म गार्जियन के चौथे संस्करण का आयोजन जापान में शिगा प्रांत के कैंप इमाज़ू में किया जा रहा है। संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास के इस संस्करण में जंगल और अर्ध शहरी/शहरी इलाकों में सैन्य गतिविधियों हेतु प्लाटून स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है।

प्रश्न 4. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने किस राज्य में ‘जल जन अभियान’ का उद्घाटन किया है?

उत्तर – राजस्थान में 

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 फरवरी को आबू रोड, सिरोही में वर्चुअली माध्यम से ‘जल जन अभियान’ का उद्घाटन किया है। यह अभियान लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। यह अभियान ब्रह्माकुमारी संस्था और जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था के शांतिवन में शुरू किया गया है। 

प्रश्न 5. UIDAI द्वारा AI/ML आधारित चैटबॉट का नाम क्या है?

उत्तर – आधार मित्र (Aadhaar Mitra) 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़ी जानकारी देने के लिए नया चैटबॉट ‘आधार मित्र’ (Aadhaar Mitra) लॉन्च किया है। इस एआई/एमएल आधारित चैटबॉट से आधार से जुड़ी जानकारी लेना आसान हो गया है। इस चैटबॉट के माध्यम से आप आधार पंजीकरण/अपडेट स्टेटस, पीवीसी आधार को ट्रेक, नजदीकी आधार सेंटर का पता लगाने और शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *