डेली करेंट अफेयर्स क्विज 22 सितम्बर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 22 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 22 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 सितंबर

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस प्रतिवर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है, जो हमें शांति, अहिंसा और संघर्ष समाधान के लिए हमारी प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा की गई थी। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम “Actions for Peace: Our Ambition for the #GlobalGoals.” है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 30 सितंबर, 1981 को प्रस्ताव 36/67 पारित करने के साथ इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई। तब यह दिवस सितंबर के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था, जो 2001 से 21 सितंबर के रूप में मनाया जाने लगा।

प्रश्न 2. ICC विश्व कप 2023 के एंथम सॉन्ग का संगीतकार कौन है? 

उत्तर – प्रीतम

भारत की मेजबानी में ICC विश्व कप 2023 का शुभारम्भ 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही है। हाल ही में ICC वनडे विश्व कप 2023 का एंथम सॉन्ग ‘दिल जश्न बोले’ (Dil Jashn Bole) भी रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे बॉलीवुड के संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है। इस एंथम के वीडियो में प्रीतम के साथ बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और अन्य यूट्यूब क्रिएटर्स नजर आ रहे हैं।

प्रश्न 3. विश्व अल्जाइमर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 सितंबर 

अल्जाइमर रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। सितंबर माह को विश्व अल्जाइमर माह के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया कि अल्जाइमर रोग मनोभ्रंश का सबसे आम प्रकार है। विश्व अल्जाइमर दिवस 2023 की थीम “Never Too Early, Never Too Late” है।

प्रश्न 4. असम सरकार ने युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कौनसा अभियान शुरू किया है?

उत्तर – मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान

असम सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान के तहत दो लाख योग्य युवा व्यक्तियों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इससे असम के युवाओं के लिए एक उज्जवल और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। असम सरकार अभियान के शुभारंभ के साथ युवाओं के लिए सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के एक नए युग की शुरुआत कर रही है।

प्रश्न 5. 2023 में अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह कब मनाया जा रहा है? 

उत्तर – 18 सितंबर से 24 सितंबर

सितंबर के आखिरी रविवार वाले सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह (International Week of the Deaf) मनाया जाता है, जो इस वर्ष 18 सितंबर से 24 सितंबर तक मनाया जाएगा। यह सप्ताह वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ (WFD) की एक पहल है। पहली बार इस सप्ताह का आयोजन 1958 में किया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *