डेली करेंट अफेयर्स क्विज 14 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 14 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 14 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में किस लेखक को सरस्वती सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर – शिवशंकरी

शिवशंकरी तमिल लेखिका है जिन्हें अपनी आत्मकथा “सूर्य वामसम” के लिए सरस्वती सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार प्रस्तुत किया गया था। लेखिका को यह सम्मान पूर्व संघ मंत्री एम. वीरप्पा मॉयली ने प्रदान किया। इस पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति-पत्र, प्लैक, और 15 लाख रुपये नगद प्रदान किए गए हैं।

प्रश्न 2. हाल ही में किस सार्वजनिक उपक्रम को ‘नवरत्न’ का दर्जा दिया गया है?

उत्तर – राइट्स लिमिटेड

राइट्स लिमिटेड, रेल मंत्रालय के तहत एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) है। हाल ही में इसे प्रतिष्ठित ‘नवरत्न’ का दर्जा दिया गया है। इसके साथ यह भारत का 16 वां CPSE बन गया है। रेलवे निरीक्षण, परिवहन बुनियादी ढांचा परामर्श, रोलिंग स्टॉक लीजिंग और रखरखाव जैसी विभिन्न संबंधित सेवाएं राइट्स लिमिटेड द्वारा प्रदान की जाती है।

प्रश्न 3. लॉरियस ने किस भारतीय एथलीट को अपना एंबेसडर नामित किया है?

उत्तर – नीरज चोपड़ा

2023 के एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को लॉरियस ने अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है। पुरुषों की भाला फेंक में मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा को लॉरियस द्वारा 2022 में आयोजित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

प्रश्न 4. इस वर्ष सुल्तान जोहोर कप के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – 11वें

इस वर्ष मलेशिया के जोहोर में 11वें सुल्तान जोहोर कप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए भारत की 20 सदस्यीय वाली भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम भी घोषित कर दी गई है। 2023 के संस्करण में 8 टीमें भाग ले रही है और भारत को पूल बी में रखा गया है।

प्रश्न 5. कौनसा शहर भारत का पहला वेटलैंड सिटी बनेगा?

उत्तर – उदयपुर

झीलों की नगरी से प्रसिद्ध राजस्थान के उदयपुर शहर को राज्य सरकार तथा पर्यावरण और वन विभाग के सहयोग से भारत का पहला वेटलैंड शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उदयपुर को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महत्व के संभावित रामसर कन्वेंशन साइट के रूप में चुना गया है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *