डेली करेंट अफेयर्स क्विज 23 फरवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 23 फरवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 23 फरवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 23 फरवरी 2024

प्रश्न 1. किस राज्य सरकार ने ‘नो बैग, नो होमवर्क डे’ की शुरुआत की?

उत्तर – मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने बच्चों के लिए बैग-लेस स्कूल पहल की शुरुआत की है। इसके तहत अब स्कूल के छात्रों को अब सप्ताह में नो बैग, नो होमवर्क डे मिलेगा। यह डे नीति 2024-25 के आगामी शैक्षणिक सत्र से हर सप्ताह में एक बार लागू किया जाएगा ताकि वे बैग के बोझ से फ्री हो कर रचनात्मक कार्यों में भाग ले पाए। यह पहल छात्रों के स्कूल बैग के लिए वजन सीमा भी निर्धारित करेगी। बैग के वजन का निर्धारण छात्रों की कक्षाओं के अनुसार किया जाएगा। 

प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश राज्य का पहला कछुआ संरक्षण रिजर्व किस जिले में स्थापित करेगा?

उत्तर – गोंडा

वन विभाग, टर्टल सर्वाइवल अलायंस फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से उत्तर प्रदेश के गोंड जिले में राज्य का पहला कछुआ संरक्षण रिजर्व स्थापित किया जाएगा। यह कछुआ संरक्षण रिज़र्व सरजू नदी के किनारे स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्तावित रिज़र्व में सरजू नदी के 2 किलोमीटर के विस्तार को भी शामिल किया गया है। कछुओं के संरक्षण के साथ इस क्षेत्र की सम्पूर्ण जैव विविधता का ध्यान रखा जाएगा।

प्रश्न 3. जनजातीय उत्सव ‘सम्मक्का सरलम्मा जतारा’ किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तर – तेलंगाना

जनजातीय उत्सव सम्मक्का सरलम्मा जतारा 2024 में 21 फरवरी को प्रारम्भ हुआ। इस उत्सव को मेदाराम जतारा के नाम से भी जाना जाता है। यह जनजातीय उत्सव तेलंगाना की समृद्ध आदिवासी विरासत को प्रदर्शित करता है। यह 4 दिवसीय उत्सव मुलुगु जिले के मेदाराम में आयोजित किया जाता है। इसे विश्व का सबसे बड़ा आदिवासी जमावड़ा माना जाता है। मेदाराम जतारा का इतिहास एक माँ और बेटी की जोड़ी सम्मक्का और सरलम्मा से जुड़ा हुआ हैं, जिन्होंने अन्यायी शासकों के खिलाफ संघर्ष किया था। 

प्रश्न 4. हाल ही में किस कंपनी ने इंडस ऐपस्टोर लॉन्च किया है?

उत्तर – फोनपे

फोनपे ने हाल ही में एक स्वदेशी एंड्रॉइड मार्केटप्लेस ‘इंडस ऐपस्टोर’ लॉन्च किया है। यह भारतीय ब्रांड के 2 लाख से अधिक ऐप्स पेश करता है। इंडस ऐपस्टोर के साथ फोनपे अब एंड्रॉइड मार्केटप्लेस में Google और Apple को चुनौती देने के लिए तैयार है। बहुभाषी समर्थन के साथ यह स्वदेशी प्लेटफॉर्म 2 लाख से ज्यादा एप को 45 श्रेणियों में वर्गीकृत करके प्रस्तुत करता है। इसमें देश-विदेश की बड़ी कंपनियों जैसे डोमिनोज़, फ्लिपकार्ट, ज़ोमैटो, मिंत्रा, ड्रीम 11 और स्विगी के एप उपलब्ध है। 

प्रश्न 5. इस वर्ष त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’ के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – 16वें संस्करण 

22 से 25 फरवरी 2024 तक मालदीव में त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती-16′ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय और श्रीलंकाई तट रक्षक जहाज पहुंचे हैं। यह अभ्यास आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के साथ सामूहिक रूप से समुद्री डकैती, तस्करी और पर्यावरणीय आपदाओं जैसे गैर-पारंपरिक खतरों के लिए तैयारी करता है। इस त्रिपक्षीय अभ्यास की शुरुआत 1991 में हुई थी।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *