डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 24 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 24 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 24 फरवरी 2023

प्रश्न 1. भारत का पहला वर्चुअल Shopping App कौन शुरू कर रहा है?

उत्तर – दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)

डीएमआरसी अपने यात्रियों के लिए यह खास ऐप ला रही है। इसकी मदद से यात्री अपनी अपने मेट्रो सफर के दौरान मेट्रो स्मार्ट कार्ड में तत्काल रिचार्ज के साथ Online Shopping भी कर सकेंगे। इस ऐप से किया गया ऑर्डर यात्रियों को निर्धारित स्टेशन पर पहुंचते ही प्राप्त हो जाएगा। DMRC के इस एक का नाम ‘मूमेंटम 2.0’ है। Momentum 2.0 के संचालन के लिए डीएमआरसी ने टॉप की ई-कॉमर्स कंपनी के साथ करार भी किया है।

प्रश्न 2. कोटक महिंद्रा बैंक के कॉर्पोरेट डिजिटल बैंकिंग पोर्टल का नाम क्या है?

उत्तर – कोटक फिन

कोटक महिंद्रा बैंक ने व्यापार बैंकिंग और कॉर्पोरेट ग्राहकों को व्यापक डिजिटल बैंकिंग और मूल्य वर्धित सेवाओं की पेशकश करने के लिए यह पोर्टल लाइव किया है। कोटक फिन पोर्टल ग्राहकों को व्यापार और सेवाओं, खाता सेवाओं, भुगतान और संग्रह सहित सभी उत्पादों में सेवाएं प्रदान करेगा। यह पोर्टल लेनदेन की प्रक्रिया में कागजी कार्य को कम कर देगा।

प्रश्न 3. ISSF World Cup में महिलाओं की एयर राइफल श्रेणी में तिलोत्तमा सेन ने कौनसा पदक जीता?

उत्तर – कांस्य पदक

14 वर्षीय तिलोत्तमा सेन ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत को कांस्य पदक दिलाया। इस प्रतियोगिता में ग्रेट ब्रिटेन की सियोनैड मैकिंटोश ने स्वर्ण स्विट्जरलैंड की ओलंपिक चैंपियन नीना क्रिस्टन ने रजत पदक जीता। मिस्र के काहिरा में ISSF विश्व कप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। ISSF वर्ल्ड कप 2023 का 37वां संस्करण है। यह निशानेबाजी विश्व कप 12 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। अभी काहिरा में इस विश्व कप का तीसरा चरण चल रहा है। इसका पहला चरण रबात, मोरक्को में और दूसरा चरण जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित किया गया था।

प्रश्न 4. भारत का पहला हाइब्रिड रॉकेट कहाँ से लॉन्च किया गया।?

उत्तर – पट्टीपुलम गाँव से

निजी कंपनियों द्वारा तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के पट्टीपुलम गांव से देश के पहले हाइब्रिड साउंडिंग रॉकेट को लॉन्च किया गया। मार्टिन फाउंडेशन ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया के सहयोग से यह डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन- 2023 लॉन्च किया। इस परियोना में 5,000 छात्र शामिल थे। इस रॉकेट का उपयोग मौसम, वायुमंडलीय स्थितियों और विकिरण में अनुसंधान के लिए किया जा सकता है।

प्रश्न 5. दुबई में इंडिया पैविलियन गुलफूड 2023 का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर – पशुपति कुमार पारस ने

2023 में संयुक्त अरब अमीरात में गुलफूड का 28वाँ संस्करण आयोजित किया जा रहा है। भारत की तरफ से कृषि और प्रक्रिया खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) इसमें भाग ले रहा है। गुलफूड में भारत खाड़ी ओडी में भाग ले रहा है। यह मंच दुनिया भर के खाद्य और पेय क्षेत्रों को जोड़ता है। गुलफूड 2023 का आयोजन 20 से 24 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें 125 देशों की 5000 कंपनियां भाग ले रही है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *