डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 23 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 23 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 23 फरवरी 2023

प्रश्न 1. हाल ही में RBI ने मध्य प्रदेश में किस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया?

उत्तर – गढ़ा सहकारी बैंक, गुना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक इस को-ऑपरेटिव बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं। RBI ने अपने बयान में कहा कि सहकारी बैंक के लगभग 98.4 प्रतिशत जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) से अपनी जमा राशि को पूर्ण रूप से प्राप्त करने के हकदार है। हालांकि DICGC ने 19 दिसंबर, 2022 तक बैंक के संबंधित जमाकर्ताओं की इच्छा के आधार पर कुल बीमित जमा राशि में से 12.37 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया है।

प्रश्न 2. विश्व चिंतन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 22 फरवरी

दुनिया भर में सभी गर्ल स्काउट्स, गर्ल गाइड्स और अन्य गर्ल समूहों द्वारा ‘World Thinking Day’ मनाया जाता है। यह दिवस साथी भाइयों और बहनों के बारे में सोचने, उनकी चिंताओं को दूर करने और उनका मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस साल के विश्व चिंतन दिवस की थीम ‘हमारी दुनिया, हमारा शांतिपूर्ण भविष्य, पर्यावरण, शांति और सुरक्षा’ है। इस थीम के तहत पर्यावरण की समस्याओं का पता लगाकर, उन्हें सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रश्न 3. 2023 का ज्ञानप्पना पुरस्कार किसको दिया जाएगा?

उत्तर – कवि वी मधुसूदनन नायर

गुरुवायूर देवस्वोम द्वारा स्थापित ज्ञानप्पन पुरस्कार इस वर्ष के लिए ‘कवि वी मधुसूदनन नायर’ को दिया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में उनके समग्र योगदान के कारण वे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदु द्वारा गुरुवायूर के मेलपथुर सभागार में आयोजित एक सांस्कृतिक बैठक में यह पुरस्कार मधुसूदनन को दिया जाएगा। ज्ञानप्पन पुरस्कार में 50,001 रुपये, गुरुवायूरप्पन का एक सोने का लॉकेट और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

प्रश्न 4. विश्व स्काउट दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 22 फरवरी

लॉर्ड रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए विश्व स्काउट दिवस मनाया जाता है। इन्होंने ही बॉय स्काउट मूवमेंट की स्थापना की थी। स्काउट मूवमेंट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 2022 तक 57 मिलियन सदस्यों के साथ 172 राष्ट्रीय स्काउट संगठन हैं। राष्ट्रीय स्काउट संगठनों द्वारा धन उगाहने वाले अभियानों, भोजन अभियान और अन्य प्रकार के स्वयंसेवी कार्यों सहित कार्यक्रमों के माध्यम से यह दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 5. भारत के पहले एग्री चैटबॉट का नाम क्या है?

उत्तर – अमा क्रुशाई

‘कृषि ओडिशा 2023’ के समापन सत्र में ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने कृषि क्षेत्र के लिए भारत के पहले एआई चैटबॉट ‘अमा क्रुशाई’ को लॉन्च किया। यह चैटबॉट किसानों को सर्वोत्तम कृषि पद्धतियों के साथ मदद करेगा। इसके अलावा यह सरकारी योजनाओं और 40 से अधिक वाणिज्यिक और सहकारी बैंकों के ऋण उत्पादों के बारे में सूचित भी करेगा।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *