डेली करेंट अफेयर्स क्विज 26 दिसंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 26 दिसंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 26 दिसंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 26 दिसंबर 2023

प्रश्न 1. भारत में सुशासन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 25 दिसंबर

भारत में सुशासन दिवस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को चिह्नित करता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वर्ष 2014 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में घोषित किया था। अटल बिहारी जी दो बार वर्ष 1996 तथा 1999 में प्रधानमंत्री पद के लिये चुने गए थे।

प्रश्न 2. निमोनिया की रोकथाम के लिए किस राज्य में SAANS अभियान 2023-24 का शुभारंभ किया गया है?

उत्तर – मणिपुर

मणिपुर के राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. सपम रंजन सिंह ने राज्य में निमोनिया की रोकथाम के लिए इंफाल में SAANS अभियान 2023-24 का उद्घाटन किया है। इस अभियान का उद्देश्य बचपन में होने वाले निमोनिया से निपटने और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) को राज्य नवजात संसाधन केंद्र के रूप में भी समर्पित किया।

प्रश्न 3. भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 24 दिसंबर

वर्ष 1986 में राष्ट्रपति ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को सहमति प्रदान की थी, जिसके साथ से हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में घोषित किया। यह अधिनियम उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार के शोषण (दोषपूर्ण सामान, सेवाओं में कमी और अनुचित व्यापार प्रथाओं) के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा उपाय प्रदान करता है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है।

प्रश्न 4. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? 

उत्तर – तमिलनाडु

भारतीय खेल प्राधिकरण और विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के सहयोग से तमिलनाडु के खेल विकास प्राधिकरण द्वारा 19 जनवरी, 2024 को राज्य में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का उद्घाटन किया जाएगा। तमिलनाडु के चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इस संस्करण में अंडर-18 वर्ग में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 5500 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

प्रश्न 5. मदन मोहन मालवीय को किस उपाधि से विभूषित किया गया था?

उत्तर – महामना

मदन मोहन मालवीय की जयंती 25 दिसम्बर को मनाई जाती है। पीएम मोदी ने 25 दिसम्बर 2023 को महामना मदन मोहन मालवीय के एकत्रित कार्यों को शामिल करते हुए 11 खंडों की पहली श्रृंखला का अनावरण किया। मदन मोहन मालवीय, भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *