डेली करेंट अफेयर्स क्विज 26 सितम्बर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 26 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 26 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. विश्व फार्मासिस्ट दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 25 सितंबर

वैश्विक स्वास्थ्य के सुधार के लिए फार्मासिस्टों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष के विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “Pharmacy Strengthening Health Systems.” है। वर्ष 2009 में इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी) कांग्रेस से इस दिवस की स्थापना की गई।

प्रश्न 2. इंडियन ग्रैंड प्रिक्स 2023 के विजेता कौन बने?

उत्तर – मार्को बेज़ेची 

इंडियन ग्रैंड प्रिक्स 2023 का आयोजन बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, नोएडा में किया गया। इस रोमांचक रेस में मूनी वीआर 46 रेसिंग टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले इटैलियन राइडर मार्को बेज़ेची विजेता बने। मार्को बेज़ेची की यह इस सीजन की तीसरी जीत है, जो चैम्पियनशिप में शीर्ष दावेदार के रूप में उनकी स्थिति मजबूत करती है। 

प्रश्न 3. भारत का पहला लाइटहाउस महोत्सव कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर – गोवा

23 सितंबर से 25 सितंबर तक गोवा में भारत के पहले लाइटहाउस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का आयोजन केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा देश के 75 लाइटहाउसों को संपन्न पर्यटन केंद्रों में बदलने के लिए किया गया। यह लाइटहाउस महोत्सव पणजी में प्रतिष्ठित फोर्ट अगुआडा लाइटहाउस में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया।

प्रश्न 4. हाल ही में किस राज्य में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनाने की घोषणा की गई?

उत्तर – मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने वीरांगना दुर्गावती टाईगर रिजर्व के निर्माण का आदेश जारी कर दिया है। यह मध्य प्रदेश का 7वां और भारत का 54वां टाइगर रिजर्व बनेगा। यह टाइगर रिज़र्व दमोह, सागर और नरसिंहपुर जिले की सीमा में 400 किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र को कवर करेगा। रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व का बफर क्षेत्र 925 वर्ग किलोमीटर का होगा। 

प्रश्न 5. किस महापुरुष की जयंती को चिह्नित करने के लिए अंत्योदय दिवस मनाया जाता है?

उत्तर – पंडित दीन दयाल उपाध्याय

भारत में प्रतिवर्ष 25 सितम्बर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है, जो श्रद्धेय भारतीय नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को चिह्नित करता है। अंत्योदय का अर्थ “गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान” या “अंतिम व्यक्ति का उत्थान” है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के सह-संस्थापक थे।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *