डेली करेंट अफेयर्स क्विज 28 सितम्बर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 28 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 28 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. विश्व रेबीज दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 28 सितंबर

रेबीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना ग्लोबल एलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल (GARC) द्वारा की गई, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता भी मिल चुकी है। रेबीज, एक घातक जूनोटिक बीमारी है जो हर साल हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। यह एक तरह की वायरल बीमारी है अगर इलाज नहीं किया जाता है तो इसकी मृत्यु दर 100% है।

प्रश्न 2. 13वें हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

13वां हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया। यह सम्मेलन 26-27 सितम्बर को आयोजित किया गया। हिंद-प्रशांत एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक क्षेत्र के रूप में विकसित है, जो सीमा विवाद और समुद्री डकैती जैसी जटिल सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।

प्रश्न 3. इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस कब मनाया जा रहा है?

उत्तर – 28 सितंबर

अंतरराष्ट्रीय समुद्री उद्योग के श्रमिकों के अथक परिश्रम का सम्मान करने के लिए विश्व समुद्री दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर समुद्री अधिकारी, सेवा एजेंट और नाविक की भूमिका को उजागर करता है। वर्ष 1978 के बाद से सितम्बर माह के आखिरी गुरुवार को विश्व समुद्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष के विश्व समुद्री दिवस की थीम “MARPOL at 50 – Our commitment goes on” है।

प्रश्न 4. इस तिमाही दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा कौनसी है?

उत्तर – अफ़ग़ान अफगानी 

अफ़ग़ान अफगानी, अफगानिस्तान की मुद्रा है जो इस तिमाही में दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गई है। अफ़ग़ान अफगानी का यह बेहतर प्रदर्शन अरबों डॉलर की मानवीय सहायता और एशियाई पड़ोसी देशों संग व्यापार बढ़ने की वजह से हो पाया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस तिमाही अवधि के दौरान अफगानी मुद्रा के मूल्य में उल्लेखनीय 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रश्न 5. इस वर्ष Google की स्थापना को कितने वर्ष पूर्ण हुए?

उत्तर – 25 वर्ष

विश्व का प्रसिद्ध सर्च इंजन Google इस वर्ष अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। 1990 के दशक के अंत में स्टैनफ़र्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस कार्यक्रम में डॉक्टरेट की डिग्री की पढ़ाई कर रहे सर्गे ब्रिन और लैरी पेज के समान विचारों के कारण गूगल हमारे सामने आ पाया है। औपचारिक रूप से Google की स्थापना 27 सितंबर, 1998 को की गई थी। वर्तमान में अरबों लोग Google का उपयोग करते हैं। आज के समय में Google व्यक्तियों और व्यवसायों के डिजिटल जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *