डेली करेंट अफेयर्स क्विज 30 दिसंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 30 दिसंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 30 दिसंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 30 दिसंबर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने जमीनी स्तर पर लोगों की जरूरतों को समझने के लिए ‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम शुरू किया है?

उत्तर – तेलंगाना

हाल ही में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने इब्राहिमपटनम में राज्य सरकार के प्रजा पालन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम एक व्यापक पहल है, जो जमीनी स्तर पर लोगों की जरूरतों को समझने और संबोधित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस पहल में जनता को आवेदन करना होगा। इससे सरकार द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान की गई छह गारंटियों के संभावित लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। प्रजा पालन के आवेदन प्रक्रिया की अवधि 6 जनवरी तक है।

प्रश्न 2. सीआईएसएफ प्रमुख बनने वाली पहली महिला अधिकारी का नाम क्या है?

उत्तर – राहुल रसगोत्रा

वर्तमान में सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक नीना सिंह को सीआईएसएफ प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला प्रमुख बन गई है। 28 दिसंबर को मणिपुर-कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को सीआईएसएफ प्रमुख नियुक्त किया गया है। नीना सिंह के अलावा खुफिया ब्यूरो के अधिकारी राहुल रसगोत्रा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का प्रभार मिला और गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 3. भारत का अपना पहला एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह कब लांच किया जा रहा है ?

उत्तर – 1 जनवरी 2024

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 1 जनवरी, 2024 को भारत का पहला एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह लॉन्च करेगा। इसरो का एक्सपोसैट मिशन, पोलारिमेट्री में एक अभूतपूर्व उद्यम है। यह इस क्षेत्र में भारत का प्रथम कदम है, यह भारत को ब्लैक होल और एक्स-रे उत्सर्जित करने वाले अन्य खगोलीय स्रोतों के अध्ययन के लिए मदद करेगा।

प्रश्न 4. हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को किस विश्वविद्यालय के पदेन चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर – पांडिचेरी विश्वविद्यालय

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पांडिचेरी विश्वविद्यालय अधिनियम 1985 के क़ानून 1(1) में संशोधन के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय का पदेन चांसलर नियुक्त किया गया है। पांडिचेरी विश्वविद्यालय प्रभारी रजिस्ट्रार रजनीश भूटानी के आधिकारिक संचार में बताया गया है कि यह परिवर्तन 5 दिसंबर से प्रभावी है। इस विश्वविद्यालय की शासन संरचना की रूपरेखा 1985 का पांडिचेरी विश्वविद्यालय अधिनियम तैयार करता है।

प्रश्न 5. भारत की ‘‘पेट्रो राजधानी’’ कौनसा राज्य है?

उत्तर – गुजरात

गुजरात को अब भारत की ‘‘पेट्रो राजधानी” के रूप में पहचाना जाता है। जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी और भरूच जिले के दाहेज में ओपीएल पेट्रोकेमिकल परिसर से गुजरात को यह पहचान मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) जामनगर रिफाइनरी 14 लाख बैरल प्रति दिन (एमबीपीएस) कच्चे तेल की प्रसंस्करण क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी तथा सबसे जटिल सिंगल-साइट रिफाइनरी है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *