डेली करेंट अफेयर्स क्विज 13 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 13 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 13 मार्च 2023

प्रश्न 1. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन बनाने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज कौन बने?

उत्तर – रोहित शर्मा

अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया के मध्य चल रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में 58 बॉल में 35 रन बनाने के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा से पहले 6 भारतीय बल्लेबाज यह कारनामा कर चुके हैं। इस टेस्ट की पहली पारी के साथ रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 438 मैचों में 17,014 रन हो गए हैं। रोहित 17,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले विश्व के 28वें बल्लेबाज़ हैं।

प्रश्न 2. सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि किस दिनांक को आती है?

उत्तर – 10 मार्च

सावित्रीबाई फुले महाराष्ट्र की प्रसिद्ध कवियित्री, शिक्षक और समाज सुधारक थी। सावित्रीबाई ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ भारत की महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में प्रमुख योगदान दिया। भारत में नारीवादी आंदोलन की स्थापना का श्रेय सावित्रीबाई फुले को दिया जाता है। प्लेग पीड़ितों की मदद के दौरान सावित्रीबाई फुले भी प्लेग रोग की चपेट में आ गई और 10 मार्च, 1897 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रश्न 3. WPL के इतिहास में 10 विकेट से मैच जीतने वाली पहली टीम कौन है?

उत्तर – यूपी वॉरियर्ज़

शुक्रवार को आरसीबी और यूपी वॉरियर्ज़ के मध्य खेले गए मैच में यूपी वॉरियर्ज़ ने 10 विकेट से जीत दर्ज की है। इस हार के साथ WPL 2023 में आरसीबी की लगातार चौथी हार हो गई है। RCB ने 19.3 ओवर में 138 रन बनाए वहीं यूपी वॉरियर्ज़ ने बिना विकेट गंवाए 13 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। यूपी वॉरियर्ज़ की कप्तान एलिसा हीली ने 47 गेंदों में 96* रन बना कर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया।

प्रश्न 4. कौनसा मंत्रालय योग महोत्सव 2023 का आयोजनकर्ता है?

उत्तर – आयुष मंत्रालय

आयुष मंत्रालय दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) 13 से 14 मार्च 2023 तक योग महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है। मंत्रालय 15 मार्च 2023 के बाद मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में योग कार्यशालाओं का आयोजन भी करेगा। 

प्रश्न 5. “महिलाएं और राष्ट्र निर्माण: 1857 से गणतंत्र तक” प्रदर्शनी का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – राष्ट्रीय अभिलेखागार में

राष्ट्रीय अभिलेखागार के 133वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री अर्जुन राम मेघवाल ने राष्ट्रीय अभिलेखागार (नई दिल्ली) में “महिलाएं और राष्ट्र निर्माण: 1857 से गणतंत्र तक” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम में गुमनाम महिला नायकों के योगदानों को सामने लाने के लिए पीएम मोदी के विचार पर आयोजित की गई है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *