डेली करेंट अफेयर्स क्विज 31 जुलाई 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 31 जुलाई 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 31 जुलाई 2023

प्रश्न 1. विश्व रेंजर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 31 जुलाई

वन्यजीवन की रक्षा करने और हमारे मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण करने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले लोगों के सम्मान में हर साल 31 जुलाई को ‘विश्व रेंजर दिवस’ मनाया जाता है। रेंजर्स, रात-दिन संवेदनशील पारिस्थितिकीय प्रणालियों और लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इस वर्ष के विश्व रेंजर दिवस की थीम “30 by 30 (30×30)” है।

प्रश्न 2. भारत का पहला मत्स्य पालन अटल इन्क्यूबेशन सेंटर कहा स्थापित किया जा रहा है?

उत्तर – केरल 

केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज (KUFOS), केरल में भारत का पहला मत्स्य पालन अटल इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित कर रहा है। इस अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए नीति आयोग से ₹10 करोड़ का अनुदान मिला है। यह सेंटर हमारे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और मछली पकड़ने वाले समुदायों के सामने आने वाली परेशानियों को हल करने में मदद करेगा।

प्रश्न 3. अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की नवीनतम अवधि क्या है?

उत्तर – 30 जून, 2024

कोरोना पैंडेमिक में बेरोजगारों के लिए आर्थिक सहायता की राह के रूप में ‘अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना’ को शुरू किया गया था। हाल ही में इस योजना की अवधि को बढ़ाकर 30 जून, 2024 तक किया गया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के इस योजना की अवधि को पहले 2020 और 2021 में विस्तार दिया गया था। अतः यह योजना का तीसरा विस्तार है।

प्रश्न 4. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु कौनसा मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया?

उत्तर – ULLAS

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दिल्ली के प्रगति मैंदान में 30 जुलाई को भारत मंडपम का आयोजन किया गया। इस समारोह में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उल्लास (अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी) मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एक नए नारे “जन जन साक्षर” के साथ ULLAS मोबाइल ऐप को लॉन्च किया। यह मोबाइल एप्लिकेशन बुनियादी साक्षरता पहुंच की सुविधा देता है।

प्रश्न 5. किस उद्योगपति को महाराष्ट्र के पहले ‘उद्योग रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया जा रहा है?

उत्तर – रतन टाटा

दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को महाराष्ट्र सरकार ने पहला ‘उद्योग रत्न’ अवॉर्ड देने का फैसला किया है। यह जानकारी महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दी है। उद्योग मंत्री ने बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *