डेली करेंट अफेयर्स क्विज 11 अप्रैल 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 11 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 11 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. विश्व वैक्सीन कांग्रेस 2023 में बेस्ट प्रोडक्शन/प्रोसेस डेवलपमेंट का अवार्ड किसे मिला?

उत्तर – भारत बायोटेक

वर्ल्ड वैक्सीन कांग्रेस 2023 का आयोजन वाशिंगटन, अमेरिका में 3-6 अप्रैल तक किया गया। इस व्यापक श्रेणियों में वीआईई पुरस्कार के उम्मीदवारों में से भारत की एकमात्र कंपनी को नामित किया गया, जो ‘भारत बायोटेक’ है। भारत बायोटेक को विश्व के पहले इंट्रानेज़ल कोविड-19 वैक्सीन आईएनकोवैक व उसके इंट्रामस्कुलर वैक्सीन कोवैक्सिन के विकास के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 2. प्रोजेक्ट टाइगर के तहत भारत के जंगलों में कुल बाघों की संख्या कितनी है?

उत्तर – 3167

प्रोजेक्ट टाइगर को 1973 में शुरू किया गया था। इस वर्ष प्रोजेक्ट टाइगर के पूरे 50 साल हो गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्मारक सिक्का जारी किया है। पीएम मोदी ने बाघों की नई संख्या के आंकड़ें भी जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 4 सालों में देश में 200 बाघ बढ़े हैं। 2018 में बाघों की संख्या 2967 थी।

प्रश्न 3. विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 10 अप्रैल

होम्योपैथी के संस्थापक और जर्मन चिकित्सक समुएल हानेमैन की जयंती को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। समुएल हानेमैन का जन्म 10 अप्रैल, 1755 को पेरिस में हुआ था।, इस वर्ष उनकी 268वीं जयंती है। होम्योपैथी दिवस स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में होम्योपैथी के मूल्यवान योगदानों को बढ़ावा देता है। वर्ष 2023 के विश्व होम्योपैथी दिवस की थीम ‘वन हेल्थ, वन फैमिली’ है।

प्रश्न 4. विश्व का पहला एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण केंद्र कहाँ बनाया गया है?

उत्तर – महाराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में जटायु एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई है। यह गिद्धों की तेजी से विलुप्त हो रही प्रजाति को संरक्षित करने के लिए हैं। यह दुनिया का पहला जटायु एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण केंद्र है। इसे 15 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह केंद्र गोरखपुर वन्य क्षेत्र के अंतर्गत 1.5 हेक्टेर में फैला हुआ है।

प्रश्न 5. हाल ही में किस राज्य के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बिग कैट्स गठबंधन शुरू किया किया?

उत्तर – कर्नाटक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया। IBCA की स्थापना देश में 7 प्रकार की बिग कैट्स जैसे चीता, जैग्वार, बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ और क्लाउडेड लेपर्ड के संरक्षण के लिए की गई है। IBCA के माध्यम से भारत अन्य देशों जैसे इंडोनेशिया, ब्राज़िल और दक्षिण अफ्रीका आदि से अच्छी प्रथाओं को साझा करेगा।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *