डेली करेंट अफेयर्स क्विज 31 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 31 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 31 मार्च 2023

प्रश्न 1. हाल ही में कौनसा देश शंघाई सहयोग संगठन का संवाद साझेदार बना?

उत्तर – सऊदी अरब 

चीन और रूस द्वारा निर्देशित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) को सऊदी अरब के रूप में नया संवाद साझेदार मिला। गत वर्ष दिसंबर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सऊदी अरब में दौरे के दौरान एससीओ की सदस्यता प्राप्त करने का मुद्दा उठाया था।

प्रश्न 2. अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 30 मार्च

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गत वर्ष 2022 को शून्य कचरे कार्यक्रम के महत्व को स्वीकार करते हुए ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ की घोषणा की थी। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार हर साल 2.24 अरब टन नगरीय कचरा उत्पन्न होता है। इसमें से सिर्फ 55% कचरा प्रबंधित संचालित सुविधाओं में फेंका जाता है। एक साल में लगभग 14 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है।

प्रश्न 3. किस संस्थान ने दूध में मिलावट की जांच के लिए पॉकेट-फ्रेंडली डिवाइस विकसित किया?

उत्तर – IIT Madras ने

IIT Madras के शोधकर्ताओं ने दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए पेपर बेस्ड पोर्टेबल डिवाइस बनाया है। यह किफायती डिवाइस मात्रा 30 सेकंड में दूध में मिलावट का पता लगा लेता है। इसकी मदद से दूध में स्टार्च, यूरिया, डिटर्जेंट, साबुन, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, सोडियम-हाइड्रोजन-कार्बोनेट और नमक आदि का पता लगा सकते हैं। 

प्रश्न 4. टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन बने?

उत्तर – शाकिब अल हसन

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के खिलाफ खेले गए T20 मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शाकिब अल हसन अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शाकिब ने 6.8 की इकनोमिक दर से 136 विकेट लिए हैं। शाकिब ने क्रिकेट के इस प्रारूप में 122.33 की स्ट्राइक रेट से 2339 रन भी बनाए हैं। 

प्रश्न 5. “फूलाङ्गे” नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर – लेखनाथ छेत्री

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने बताया कि नेपाली उपन्यास “फूलाङ्गे” का अंग्रेजी अनुवाद 17 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है। इस किताब में अलग राज्य के लिए असफल गोरखा आंदोलन के बारे में बताया गया है। इस किताब के मूल संस्करण को 2021 में मदन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *