डेली करेंट अफेयर्स क्विज 1 अप्रैल 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 1 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. RBI स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1 अप्रैल

हिल्टन यंग कमीशन की सिफारिश पर 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्थापना की गई थी। इस बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार की गई थी। स्थापना के समय आरबीआई का केंद्रीय कार्यालय कलकत्ता में था, जिसे 1937 में मुंबई शिफ्ट कर दिया गया था। RBI का राष्ट्रीयकरण वर्ष 1949 में हुआ था।

प्रश्न 2. उत्कल दिवस किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तर – ओडिशा

हर साल 1 अप्रैल को उत्कल दिवस / ओडिशा दिवस मनाया जाता है। 1936 में इस दिन ओडिशा राज्य का गठन किया गया था। इस दिवस पर राज्य में विभिन्न तरह के कार्यों का आयोजन किया जाता है। राज्य में भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर ज्यादा प्रचलित है। इसके अलावा ओडिशा में कोणार्क का सूर्य मंदिर भी है, जो लोगों को बहुत आकर्षित करता है। इस वर्ष ओडिशा अपना 88वाँ स्थापना दिवस मना रहा है।

प्रश्न 3. हिमाचल प्रदेश की किस चाय को यूरोपीय जीआई टैग मिला?

उत्तर – कांगड़ा चाय

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उगाई जाने वाली इस चाय को यूरोपीय आयोग (EC) ने प्रोत्साहित भूगोलीय संकेतन (PGI) की स्थिति प्रदान की है। यूरोपीय आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना के द्वारा बताया कि इस PGI की प्रभावी तिथि 11 अप्रैल, 2023 से होगी। इसके अलावा भारत ने 2018 में बासमती चावल की PGI के लिए भी आवेदन किया था जिसके लिए EC देरी कर रहा है। EC का कहना है कि भारत और पाकिस्तान वार्ता करे ताकि पाक से भी बासमती चावल मान्यता प्राप्त कर सकें।

प्रश्न 4. 100% विद्युतीकृत रेलवे नेटवर्क वाला भारत का पहला राज्य कौनसा है?

उत्तर – हरियाणा

भारतीय रेलवे ने हरियाणा के रेलवे नेटवर्क को पूर्ण रूप से विद्युतीकरण कर दिया है। राज्य में मौजूदा ब्रॉड गेज नेटवर्क 1,701 किलोमीटर है। राज्य में रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण से लाइन हॉल लागत में 2.5 गुना कमी आएगी। रेल द्वारा भारी वजन ले जाने की क्षमता में वृद्धि होगी। रेल की गति में भी वृद्धि होगी तथा स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

प्रश्न 5. नाटो का 31वां सदस्य कौन बना?

उत्तर – फिनलैंड

तुर्की के सभी सदस्यों द्वारा एकमत स्वीकृति के साथ ‘फिनलैंड’ उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का 31वां सदस्य बन गया है। इसकी घोषणा NATO के सचिव महामहिम जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने की। नाटो एक अंतर सरकारी सैन्य गठबंधन है। वर्ष 1949 में उत्तर अमेरिका और यूरोपीय राष्ट्रों के बीच एक संगठित रक्षा संधि के रूप में इसका गठन किया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *