डेली करेंट अफेयर्स क्विज 4 अगस्त 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 4 अगस्त 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 4 अगस्त 2023

प्रश्न 1. हाल ही में बाल देखभाल गृहों की निगरानी के लिए कौनसा पोर्टल लॉन्च किया गया?

उत्तर – मासी पोर्टल

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मासी पोर्टल का शुभारंभ किया है। यह निगरानी ऐप देशभर में बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) और उनके निरीक्षण तंत्र की वास्तविक समय की निगरानी करेगा। इस ऐप को विकसित करने का उद्देश्य बाल देखभाल संस्थानों के निरीक्षण के तंत्र को प्रभावी और कुशल बनाना है। यह ऐप निगरानी पोर्टल से जुड़ा हुआ है, जहां स्वचालित रिपोर्ट तैयार होती है।

प्रश्न 2. दिल्ली पुस्तक मेला 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किस प्रकाशक ने रजत पदक जीता?

उत्तर – प्रकाशन विभाग

दिल्ली पुस्तक मेला 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के प्रमुख प्रकाशक ‘प्रकाशन विभाग’ ने रजत पदक जीता है। प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 2 अगस्त को आयोजित पुस्तक मेले के समापन और पुरस्कार समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। एफआईपी के सहयोग से 29 जुलाई से 2 अगस्त 2023 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आईटीपीओ ने दिल्ली पुस्तक मेले के 27वें संस्करण का आयोजन किया।

प्रश्न 3. महिला सशक्तिकरण पर जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – गांधीनगर में

गांधीनगर, गुजरात में 2 से 4 अगस्त, 2023 तक महिला सशक्तिकरण पर जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मलेन का विषय ‘महिला नेतृत्व वाले समग्र विकास में पीढ़ीगत बदलाव का शिखर’ है। यह सम्मेलन महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए लैंगिक समानता, महिलाओं के सशक्तिकरण और एसडीजी लक्ष्य 5 को अर्जित करने की दिशा में उपलब्धियों को गति प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।

प्रश्न 4. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किस शहर में ‘उन्मेष’ और ‘उत्कर्ष’ महोत्सवों का उद्घाटन किया?

उत्तर – भोपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 3 अगस्त, 2023 को भोपाल, मध्य प्रदेश की यात्रा की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘उन्मेष’ और ‘उत्कर्ष’ महोत्सवों का उद्घाटन किया। 

प्रश्न 5. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘अमृत बृक्ष आंदोलन’ ऐप लॉन्च किया?

उत्तर – असम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में ‘अमृत बृक्ष आंदोलन’ ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप वनों को बढ़ावा और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस पहल के तहत सितंबर में एक दिन में 1 करोड़ पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *