डेली करेंट अफेयर्स क्विज 3 फरवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 3 फरवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 3 फरवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 3 फरवरी 2024

प्रश्न 1. किस राज्य सरकार ने ‘कलैग्नार स्पोर्ट्स किट’ पहल का शुभारंभ किया?

उत्तर – तमिलनाडु

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में ‘कलैग्नार स्पोर्ट्स किट’ पहल का शुभारंभ किया है। तमिलनाडु सरकार की यह अभूतपूर्व योजना जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं को पोषित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत 12,000 गांवों को किट प्रदान की जाएगी। इस योजना का नाम दिवंगत कलैग्नार करुणानिधि के नाम पर रखा गया है। योजना का उद्घाटन वितरण 7 फरवरी को त्रिची में किया जाएगा।

प्रश्न 2. विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह 2024 कब मनाया जा रहा है?

उत्तर – 1-7 फरवरी

सभी धर्मों के लोगों के बीच आपसी समझ, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 1 से 7 फरवरी तक विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह (डब्ल्यूआईएचडब्ल्यू) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय द्वारा विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह की अवधारणा 2010 में प्रस्तावित की गई तथा यह सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया है।  

प्रश्न 3. भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का आयोजन 1-3 फरवरी तक नई दिल्ली में किया गया। इसमें वैश्विक गतिशीलता केंद्र के रूप में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला गया है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने पर केंद्रित इस आयोजन में 800 से अधिक प्रदर्शकों और 50 विदेशी प्रतिभागियों ने भाग लिया था। 

प्रश्न 4. विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024 की थीम क्या है?

उत्तर – आर्द्रभूमि और मानव कल्याण

हर साल 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग का सामना करने में आर्द्रभूमि जैसे दलदल तथा मंग्रोव के महत्व को उजागर करता है। आर्द्रभूमि दुनिया के कुछ सबसे नाजुक और संवेदनशील पारिस्थितिक तंत्र है। पहली बार यह दिवस 02 फरवरी, 1997 को मनाया गया था, जो रामसर सम्मलेन के 16 वर्ष पूरे होने को चिह्नित करता है।

प्रश्न 5. जिम्मेदार गेमिंग माहौल के लिए किस राज्य सरकार ने डिजिटल डिटॉक्स पहल शुरू की है?

उत्तर – कर्नाटक

कर्नाटक सरकार ने एक जिम्मेदार गेमिंग वातावरण के लिए डिजिटल डिटॉक्स पहल शुरू की है। राज्य सरकार ने एक स्वस्थ डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक अग्रणी कदम उठाया है। राज्य सरकार का यह कदम अत्यधिक स्क्रीन समय और अनियमित गेमिंग से होने वाले विभिन्न शारीरिक और मनोवैज्ञानिक परेशानियों से राहत दिलाएगा।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *