डेली करेंट अफेयर्स क्विज 4 दिसंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 4 दिसंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 4 दिसंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 4 दिसंबर 2023

प्रश्न 1. भारतीय नौसेना की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर – 1612

1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय नौसेना की स्थापना की थी। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने अपनी विशेष पहचान स्थापित की थी। भारत में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विजयी ऑपरेशन ट्राइडेंट की याद में मनाया जाता है और हमें नौसेना की बहादुरी और उपलब्धियों से परिचित कराता है। 

प्रश्न 2. टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी का नाम क्या है?

उत्तर – ऋतुराज गायकवाड़

भारतीय सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में एक विशेष रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऋतुराज गायकवाड़ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 116 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनका 116वां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई t20 सीरीज का चौथा मुकाबला था, जिसे खेलते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। ऋतुराज से पहले यह रिकॉर्ड के एल राहुल के नाम दर्ज था, उन्होंने 117 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

प्रश्न 3. 2023 में बीएसएफ की स्थापना को कितने वर्ष पूर्ण हुए?

उत्तर – 59 वर्ष 

1 दिसंबर 2023 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया। इसकी स्थापना 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद की गई थी। यह बल पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) का आदर्श वाक्य, “जीवन पर्यन्त कर्तव्य” है, जिसका अर्थ है – मृत्यु तक कर्तव्य।

प्रश्न 4. इस वर्ष (2023) नागालैंड ने अपना कौनसा राज्य दिवस मनाया?

उत्तर – 61वां  

नागालैंड के लोग 1 दिसंबर को राज्य का स्थापना दिवस मनाते है। सबसे पहले वर्ष 1961 में नागालैंड ट्रांजिशनल प्रोविजन रेगुलेशन नाम से एक कानून इस क्षेत्र में लागू किया गया था। फिर 1962 में संसद द्वारा नागालैंड राज्य अधिनियम पारित करने के बाद नागालैंड राज्य अस्तित्व में आया था। 30 नवंबर 1963 को नागालैंड में अस्थायी सरकार भंग करने के बाद दिनांक 1 दिसंबर,1963 को आधिकारिक तौर पर नागालैंड को एक राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।

प्रश्न 5. अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 2 दिसंबर

संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन गुलामी के परंपरागत रूपों जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम और जबरदस्ती शादी जैसे मुद्दों पर आवाज उठाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के द्वारा प्रदत्त आंकड़ों के अनुसार दुनिया में 40 मिलियन से अधिक लोग आधुनिक गुलामी के शिकार है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *