डेली करेंट अफेयर्स क्विज 5 दिसंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 5 दिसंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 5 दिसंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 5 दिसंबर 2023

प्रश्न 1. अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 5 दिसंबर

स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रयासों को बढ़ावा देने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से हर साल 5 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस के नाम से भी जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पहली बार इस दिवस को 1985 में मनाया गया था। 

प्रश्न 2. खादी माटीकला महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – अहमदाबाद

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने अहमदाबाद के साइंस सिटी में खादी माटी कला महोत्सव 2023 का आयोजन किया। इस महोत्सव का उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस महोत्सव में 300 कुम्हारों को विद्युत चालित चाक, 200 खादी कारीगरों को देशी चरखा, 100 लाभार्थियों को टूलकिट्स एवं मशीनरी और पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 4458 लाभार्थियों को 200 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई। 

प्रश्न 3. आधिकारिक तौर पर विश्व मृदा दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

उत्तर – वर्ष 2013

हर साल 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) मनाया जाता है। वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनी 68वीं सामान्य सभा की बैठक के दौरान 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में घोषित किया था। हालाँकि इस दिन को मनाने की सिफारिश 2002 से शुरू हो गई थी लेकिन 2013 की यह बैठक इस दिवस के शुरुआत की आधिकारिक पुष्टि थी। अतः इस तरह पहली बार विश्व मृदा दिवस 5 दिसंबर 2014 को मनाया गया।

प्रश्न 4. हाल ही में आईसीएफआरई की पहली महिला महानिदेशक कौन बनीं?

उत्तर – कंचन देवी

हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत कार्यरत भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के महानिदेशक पद पर मध्य प्रदेश कैडर की 1991 बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी कंचन देवी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कंचन देवी आईसीएफआरई की पहली महिला महानिदेशक बन गई है। कंचन देवी को वानिकी के क्षेत्र में 30 वर्ष का अनुभव है।

प्रश्न 5. हाल ही में किस राज्य ने शैक्षणिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए ‘मिशन दक्ष’ शुरू किया?

उत्तर – बिहार

हाल ही में बिहार सरकार ने शैक्षणिक रूप से कमजोर 25 लाख छात्रों की सहायता के लिए ‘मिशन दक्ष’ नामक एक नई पहल शुरू की है। इस मिशन के तहत राज्य संचालित स्कूलों में शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करने वाले बच्चों का समर्थन किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 3 से 8 से छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय की विशेष कक्षाएँ प्रदान की जाएगी।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *