डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz): 5 दिसंबर 2022

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 5 दिसंबर 2022: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz): 5 दिसंबर 2022

प्रश्न 1. ‘State of Global Water Resources 2021’ रिपोर्ट किस संस्था ने जारी की?

उत्तर – विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)

प्रश्न 2. हाल ही में किसको राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग का अध्यक्ष नामित किया गया?

उत्तर – राजीव लक्ष्मण करंदीकर

प्रश्न 3. Blind T20 World Cup 2022 के कौनसे संस्करण का आयोजन 5 दिसंबर से किया जाएगा?

उत्तर – तीसरे संस्करण

प्रश्न 4. ऑस्ट्रेलिया की “एसटीईएम की सुपरस्टार” में भारतीय मूल की कितनी महिला वैज्ञानिक को शामिल किया गया है?

उत्तर – 3

प्रश्न 5. इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कौन चुने गए हैं?

उत्तर – विजेंदर शर्मा

प्रश्न 6. नवंबर माह में GST कलेक्शन घटकर कितना हुआ?

उत्तर – 1.46 लाख करोड़ रुपये

प्रश्न 7. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 2 दिसंबर को

प्रश्न 8. विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का विजेता कौन बना?

उत्तर – सौराष्ट्र

प्रश्न 9. World Disabilities Day कब मनाया जाता है?

उत्तर – 3 दिसंबर

प्रश्न 10. विश्व एड्स दिवस (World Aids Day) 2022 की थीम क्या है?

उत्तर – Equalise and Integrate to End AIDS

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Current Affairs 2022 Quiz in Hindi

Daily Current Affairs Quiz in Hindi 2022: हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कई बार आपके Selection और Rejection का कारण भी बनते हैं। परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थी करेंट अफेयर्स से जुड़े आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पाते और सरकारी नौकरी से चूक जाते हैं। छात्रों की इस स्थिति को देखते हुए हम करेंट अफेयर्स (Current Affairs) के आज (Today) के आर्टिकल के साथ दैनिक सामयिकी से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब नियमित रूप से उपलब्ध कराते हैं।

*छात्र अपने सुझाव और प्रश्न कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *