डेली करेंट अफेयर्स क्विज 6 फरवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 6 फरवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 6 फरवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 6 फरवरी 2024

प्रश्न 1. ग्रैमी अवार्ड्स 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकल एल्बम कौनसी चयनित की गई है?

उत्तर – Midnights

इस रविवार को लॉस एंजिल्स में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इसमें टेलर स्विफ्ट की Midnights एल्बम को ग्रैमी अवार्ड्स 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकल एल्बम का पुरस्कार दिया गया है। टेलर स्विफ्ट के अलावा ओलिविया रोड्रिगो, माइली साइरस और लाना डेल रे ने कई ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इनके अलावा ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन सहित चार भारतीय संगीतकारों ने भी इस वर्ष का ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया है।

प्रश्न 2. एलोरा-अजंता महोत्सव 2024 का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में 2 से 4 फरवरी तक एलोरा-अजंता महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय संगीत समारोह के समापन पर प्रस्तुत समृद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को अभिमंत्रित किया। इससे पहले 2023 में आयोजित एलोरा-अजंता महोत्सव 7 वर्षों बाद पुनः शुरू किया गया था। 

प्रश्न 3. डिजिटल वीजा की पेशकश करने वाला पहला यूरोपीय देश कौनसा है?

उत्तर – फ्रांस

फ्रांस ने 1 जनवरी, 2024 तक डिजिटल शेंगेन वीज़ा जारी करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। फ्रांस की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि यूरोपीय संघ के भीतर वीज़ा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में अग्रणीय कदम है। फ्रांस का यह कदम पेरिस में 2024 होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में खिलाड़ियों की भागीदारी की राह आसान बनाएगा। हाल फिलहाल फ्रांसीसी अधिकारियों का लक्ष्य लगभग 70,000 डिजिटल वीज़ा वितरित करना है।

प्रश्न 4. अंतरिक्ष में सर्वाधिक समय तक रहने का विश्व रिकॉर्ड किस अंतरिक्ष यात्री के नाम दर्ज है?

उत्तर – ओलेग कोनोनेंको

59 वर्षीय रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको (Oleg Kononenko) ने 878 दिनों से अधिक समय अंतरिक्ष में बिता कर एक नया इतिहास रचा है। इसके साथ ही ओलेग कोनोनेंको ने अपने ही देश के अंतरिक्ष यात्री गेन्नेडी पडल्का का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2024 के जून माह के अंत तक ओलेग कोनोनेंको स्पेस में 1 हजार दिन पूरे कर लेंगे। आपको बता दे कि अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले पहले व्यक्ति भी रुसी व्यक्ति थे, जिनका नाम यूरी गगारिन था। 

प्रश्न 5. ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स में भारत में शीर्ष पर कौन है?

उत्तर – मुकेश अंबानी

ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ओनर मुकेश अंबानी भारत में नंबर-1 स्थान पर रखा है। अम्बानी ने विश्व स्तर पर प्रभावशाली दूसरा स्थान हासिल किया है। टेनसेंट के हुआतेंग मा 81.6 के अग्रणी स्कोर के साथ मुकेश अम्बानी से आगे हैं। ब्रांड फाइनेंस के सर्वेक्षण में मुकेश अंबानी को 80.3 का प्रभावशाली ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स (बीजीआई) स्कोर दिया गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *