डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 7 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 7 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 7 जनवरी 2023

प्रश्न 1. चुनाव आयोग ने बिहार का ‘स्टेट आइकॉन’ किसको बनाया है?

उत्तर – मैथिली ठाकुर 

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपना स्टेट आइकन बनाया है। मैथिली को स्टेट आइकन बनाने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन कार्यालय ने दिया था। अब मैथिली ठाकुर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगी। इससे पहले वर्ष 2019 में चुनाव आयोग द्वारा मैथिली और उनके दो भाइयों को मधुबनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। 

प्रश्न 2. भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 18वें राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन राजस्थान के किस जिले में किया गया?

उत्तर – पाली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी का उद्घाटन रोहट, पाली में दिनांक 4 जनवरी, 2023 को किया। राजस्थान द्वारा इस 7 दिवसीय कार्यक्रम की मेजबानी 66 वर्षों के बाद की जा रही है। इस 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी में 35,000 से अधिक स्काउट और गाइड भाग ले रहे हैं। वर्ष 1951 में आंध्र प्रदेश में पहले राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी का आयोजन किया गया था। 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी की थीम ‘शांति के साथ प्रगति’ है।

प्रश्न 3. विश्व युद्ध अनाथ दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 6 जनवरी

प्रतिवर्ष 6 जनवरी को ‘विश्व युद्ध अनाथ दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर अनाथ बच्चों द्वारा सहन किए गए आघात के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। फ्रांसीसी संगठन SOS Enfants en Détresse द्वारा ‘विश्व युद्ध अनाथ दिवस’ मनाने की शुरुआत की गई थी। इस दिवस को शुरू करने का उद्देश्य संघर्ष से प्रभावित बच्चों की मदद करना था।

प्रश्न 4. विश्व का पहला ताड़ के पत्ते का पांडुलिपि संग्रहालय कहां शुरू किया गया?

उत्तर – केरल में

दुनिया का ताड़ के पत्तों का पहला पांडुलिपि संग्रहालय तिरुवनंतपुरम, केरल में खोला गया है। इस संग्रहालय में भारत की धरती पर यूरोपीय शक्तियों को हराने वाले एशिया के पहले साम्राज्य त्रावणकोर की लोकप्रिय कहानियों का खजाना है। इस संस्थान में 19वीं सदी के आखिर तक (लगभग 650 वर्ष तक) राज करने वाले त्रावणकोर साम्राज्य की झलक मिलती है।

प्रश्न 5. हाल ही में भारतीय रेलवे का सबसे लंबा पूर्ण स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग खंड कौन बना?

उत्तर – गाजियाबाद-पंडित दीन दयाल उपाध्याय खंड

762 किलोमीटर की दूरी के साथ गाजियाबाद-पंडित दीन दयाल उपाध्याय खंड भारतीय रेलवे का सबसे लंबा पूर्ण स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग खंड बन गया है। गाजियाबाद-पंडित दीन दयाल उपाध्याय खंड, प्रयागराज मंडल के सतनरैनी-रसूलाबाद-फैजुल्लापुर सेक्शन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू होने के बाद पूर्णतया स्वचालित हो गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *